फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir Controversies: कोहली-मनोज तिवारी से बहस, अफरीदी को मारी कुहनी, पढ़ें गंभीर से जुड़े बड़े विवाद

Tue, 02 May 2023 03:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान कोहली और गंभीर के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके अलावा भी गौतम गंभीर कई विवादों में रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर अक्सर विवादों का हिस्सा रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर एक बार फिर विवादों में हैं। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के बाद गौतम गंभीर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली से भिड़ गए थे। इस घटना ने 10 साल पुराने विवाद की यादें ताजा कर दी। उस समय भी आईपीएल मैच के दौरान कोहली और गंभीर के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके अलावा भी गौतम गंभीर कई विवादों में रहे हैं। यहां हम उनसे जुड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी को मारी थी कोहनी

2 of 6
शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
2007 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी। कानपुर में खेले गए तीसरे वन-डे 46 रन से फतह हासिल करते हुए टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान गंभीर और अफरीदी में तीखी बहस हो गई थी। एक रन चुराने के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी गंभीर का रास्ता रोकने बीच में खड़े हो गए, इस पर इस भारतीय क्रिकेटर ने अफरीदी को अपनी कोहनी मार दी। फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद अंपायर्स को बीच में आना पड़ा था।
विज्ञापन

मनोज तिवारी को दी थी मारने की धमकी

3 of 6
गौतम गंभीर और मनोज तिवारी - फोटो : त
2015 में गंभीर इस कदर आपा खो बैठे थे कि अपने हमवतन भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी को मारने की धमकी तक दे डाली थी। दरअसल, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली और बंगाल आमने-सामने थी। गंभीर दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे तो बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी थे। किसी बात पर दोनों के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि दोनों हाथा-पाई को उतारू हो गए थे। विवाद के दौरान गौतम ने मनोज को धमकी देते हुए कहा था कि 'शाम को मिल तुझे मारूंगा'। इसके जबाव में मनोज ने कहा कि 'शाम क्या अभी बाहर चल'। मामला तब और भी गंभीर हो गया जब बीच बचाव के लिए आए अंपायर के. श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का दे दिया।

आईपीएल में कोहली से बहस की

4 of 6
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : DNA India
साल 2013 की बात है, आईपीएल 6 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी संभाल रहे गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली से भिड़ गए थे। कोलकाता की टीम गेंदबाजी कर रही थी और बालाजी ने विराट कोहली को कैच आउट कर दिया। आउट होने के बाद कोहली जब पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर गौतम गंभीर से उनकी जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों खिलाड़ी गुस्से से एक दूसरे पर शब्दबाण चला रहे थे। मामला को आगे बढ़ता देख साथी खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

कोहली के साथ दूसरी बार भिड़े

5 of 6
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 में गंभीर दूसरी बार विराट कोहली के साथ भिड़ गए। लखनऊ में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक के बीच बहस हो गई थी। मैच के बाद हाथ मिलाते समय भी दोनों खिलाड़ी लड़ रहे थे। लखनऊ के मेंटर गंभीर ने भी ठीक तरीके से विराट के साथ हाथ नहीं मिलाया। वहीं, जब उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ी काइल मेयर्स को विराट से बात करते देखा तो जाकर उन्हें कोहली से अलग किया और कोई टिप्पणी की। इसके बाद विराट के साथ उनकी जमकर बहस हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को काफी देर तक बीच बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के साथ अनबन

6 of 6
गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अनबन की बातें भी काफी चर्चा में रही हैं। गंभीर ने कभी भी खुलकर धोनी की खिलाफत नहीं की, लेकिन उनके बयान हमेशा ही धोनी के विरोध में रहे। कई फैंस का मानना है कि 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, लेकिन भारत की जीत का पूरा श्रेय धोनी ले गए। इस वजह से गंभीर उन्हें पसंद नहीं करते हैं। गंभीर ने धोनी के छक्के पर कहा था कि एक छक्का मैच नहीं जिता सकता। पूरी टीम मिलकर चैंपियन बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें