आईपीएल सीजन-11 का दूसरा मुकाबला रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने दिल्ली को छह विकेट से मात दी। दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने अपनी टीम को जिताने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन अश्विन की रणनीतियां उनके सभी फॉर्मूलों पर भारी पड़ी।
विज्ञापन
2 of 5
गौतम गंभीर
बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने दिखा दिया कि भले ही वो 36 साल के हो गए हैं, लेकिन उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 36 साल के गंभीर ने सिर्फ 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : IPL
आईपीएल में ये उनका 36वां अर्धशतक है। गंभीर न सिर्फ आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने वाले डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। रविवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
4 of 5
gautam gambhir
- फोटो : twitter
पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर कॉलिन मुनरो तीसरे ही ओवर में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब जादरान के शिकार हो गए। मुनरो ने 6 गेंद में 4 रन बनाए।
वहीं दूसरे छोर पर खड़े गौतम गंभीर शानदार बल्लेबाज करते हुए टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। गंभीर ने पंजाब के स्पिनर अक्षर पटेल को निशाना बनाया और उनके पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर अपने इरादे बयां कर दिए। गंभीर ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 42 रन की साझेदारी की। गंभीर ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली।