एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी के संन्यास को लेकर गंभीर ने कहा कि, हर किसी के संन्यास का फैसला निजी होता है। जब तक आप खेलने के लिए फिट हैं, तब तक आपको खेलना चाहिए, लेकिन इसके साथ जरूरी है कि आप देश में क्रिकेट के भविष्य के बारे में भी सोचे। गौतम ने कहा कि, मैं धोनी को अगले विश्व कप तक खेलते हुए नहीं देखता हूं। इसलिए टीम के कप्तान को हिम्मत दिखाते हुए कहना चहिए कि, ये खिलाड़ी (चाहे वो कोई भी हो) हमारी भविष्य की योजनाओं में फिट नहीं बैठ रहा है।