टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर हमेशा से कहते आए हैं कि यदि वे क्रिकेटर नहीं होते, भारतीय सेना का हिस्सा होते। आर्मी को अपने असली हीरो बताने वाले गंभीर ने इस मुश्किल समय में भारतीय सेना के लिए एक नई और खास मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
'झिझक' खत्म गौतम ने पूछा गंभीर सवाल कि हर भारतीय सोचने पर है मजबूर
2 of 5
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर एक बार भारतीय सेना के समर्थन में उतरे हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी भारतीयों से ऐसे सवाल किया है, जिसे सुनकर हर भारतीय सोचने पर मजबूर है। इस वीडियों में गौतम गंभीर ने देशवासियों से अपनी झिझक खत्म करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
'झिझक' खत्म गौतम ने पूछा गंभीर सवाल कि हर भारतीय सोचने पर है मजबूर
3 of 5
गौतम गंभीर
हाथ में प्लेकार्ड्स और मुंह पर टेप लगाए गंभीर ने बड़े ही आसान तरीके से एक कठिन सवाल किया है, जो हम सब को अपने अंदर झांकने के लिए मजबूर कर देगा। गंभीर ने पूछा कि क्या अपने अपने सैनिकों के प्यार और उनकी इज्जत करते हैं। गंभीर ने सवाल किया कि क्या आप उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
'झिझक' खत्म गौतम ने पूछा गंभीर सवाल कि हर भारतीय सोचने पर है मजबूर
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : Hindustan Times
अपने वीडियो के अंत में गंभीर ने कहा कि हम ऐसा नहीं करते क्योंकि हमारे मुंह पर 'झिझक की पट्टी' बंधी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी झिझक खत्म कर देश के जवानों से मिलना चाहिए और उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। बता दें कि गंभीर सुकमा हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं।
'झिझक' खत्म गौतम ने पूछा गंभीर सवाल कि हर भारतीय सोचने पर है मजबूर
5 of 5
गौतम गंभीर
देखिए गंभीर का वीडियो:
I have stepped out of my crease. Will you? @FeverFMOfficial @majorgauravarya @narendramodi @PMOIndia #BharatPositive pic.twitter.com/h8WZSJqCgx
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 29, 2017