फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...फिर दिखी गौतम गंभीर की दरियादिली, भीख मांग रहे पूर्व जवान के लिए मांगी मदद

Sun, 03 Feb 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव और अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने वाले टीम इंडिया ने पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारतीय सेना के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले गंभीर एक बार फिर पूर्व जवान की मदद के लिए आगे आए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
gautam gambhir
दरअसल, गंभीर ने शनिवार एक शख्स (पूर्व जवान) की फोटो ट्वीट करते हुए बताया कि वह पूर्व जवान हैं और मदद न मिलने के कारण उन्हें भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में इंडियन आर्मी के डीजीपी, रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्री के प्रवक्ता को भी टैग किया।
 



 
विज्ञापन

3 of 6
गौतम गंभीर
गंभीर ने शख्स की फोटो पोस्ट करते हुए साथ में लिखा, 'यह हैं पीताम्बरन जिनकी आईडी देखकर पता लगाया जा सकता है कि उन्होंने 1965 और 1971 में भारतीय आर्मी में सेवा की। उनका कहना है कि तकनीकी वजहों से आर्मी से जो उन्हें मदद मिलनी थी वह अटक गई। मैं इनकी मदद की गुहार लगाता हूं। यह शख्स फिलहाल कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक पर भीख मांगते हुए नजर आ रहे हैं।' 

4 of 6
gautam gambhir
हालांकि, गंभीर के इस ट्वीट के बाद रक्षा मंत्रालय ने शख्स की मदद का भरोसा जताया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, 'हम आपकी तरफ से इस बात को उठाने की तारीफ करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि जल्द से जल्द हरसंभव इस पर ऐक्शन लिया जाएगा।' जवाब में गंभीर ने भी शुक्रिया कहा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
gautam gambhir
यह पहला मौका नहीं है जब गौतम ऐसे कामों के लिए चर्चा में आएं हैं। इसके पहले गौतम में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद जवान अब्दुल राशिद की बेटी को भी गोद लिया और उसकी पूरी जिम्मेदारी का बीड़ा उठाया था। वहीं, असम में शहीद सीआरपीएफ के जवान दिवाकर दास के बेटे की शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौतम गंभीर
बता दें कि गंभीर सही बात को कहने में बिल्कुल नहीं हिचकते। उनका यही अंदाज उन्हें औरों से अलग करता है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी लोग जमकर सराहना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें