फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चोट पर नहीं किसी का बस, ब्रैडमैन से लेकर तेंदुलकर तक नहीं रहे अछूते'

Sun, 03 Feb 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रविचंद्रन अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि कोई भी खिलाड़ी चोटिल होने से नहीं बच सकता, यहां तक कि सर डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर भी अपने खेलने के दिनों के इससे नहीं बच पाए थे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ashwin virat
अश्विन चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट श्रृंखला के अंतिम तीन मैच नहीं खेल पाये थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ में एक टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। कप्तान विराट कोहली ने उनके बार बार चोटिल होने पर 'चिंता' जताते हुए इस पर ध्यान देने का सुझाव भी दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ashwin
भारत के लिए टेस्ट में 342 विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा, 'मैं चोटिल हुआ और मुझे इससे एक तरीके से निपटना होगा। चोटिल होने से कोई भी खिलाड़ी नहीं बच सकता। चोटिल होने से सचिन तेंदुलकर और डान ब्रैडमैन भी नहीं बच पाए और भविष्य में भी खिलाड़ी इससे नहीं बच पायेंगे। जब भी मुझे फिटनेस टेस्ट या यो-यो टेस्ट देना होता है तो मैं शीर्ष पर रहता हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ट करने की कोशिश कर रहा हूं।' 

4 of 5
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने कहा कि वह धीरे-धीरे पूरी फिटनेस पाने की तरफ बढ़ रहे हैं और उन्हें पूरी फिटनेस पाने के लिए और अधिक समय की जरूरत होगी क्योंकि वह मौजूदा समय में सिर्फ एक प्रारूप में टीम का नियमित हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : File
उन्होंने कहा, 'मैं लगभग शत प्रतिशत फिट हो गया हूं। मैंने पिछले मैच में 40 ओवर के करीब गेंदबाजी की है, लेकिन मैं इसे जारी रखना चाहूंगा। मैंने नियमित तौर पर नहीं खेल रहा हूं। अब केवल एक प्रारूप में खेल रहा हूं। यह जरूरी है कि मुझे मैदान में समय बिताने और प्रशिक्षण का मौका मिले।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें