फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भड़के गंभीर, नवदीप के ऐतिहासिक डेब्यू के बाद बिशन बेदी और चेतन चौहान पर निकाली भड़ास

Sun, 04 Aug 2019 12:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवदीप सैनी-गौतम गंभीर - फोटो : social Media
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टी-20 मैच में ही धारदार गेंदबाजी से सनसनी मचा दी है। सैनी के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट कर बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान जैसे दिग्गजों पर हमला बोल दिया।

नवदीप ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट झटकर अपना ड्रीम डेब्यू किया। अंतरराष्ट्रीय करियर के अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर नवदीप ने धमाल मचा दिया। अपने पहले टी-20 मैच में उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

2 of 4
gautam gambhir
गंभीर ने ट्वीट कर नवदीप सैनी को भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने की शुभकामनाएं दी, उसके बाद बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर हमला बोलते हुए लिखा कि,

तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के विकेट हासिल कर लिए हैं। तुम्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू करता देख इन दोनों के मिडिल स्टंप उखड़ गए हैं, क्योंकि तुम्हारे खेल के मैदान में उतरने से पहले ही इन लोगों ने तुम्हारे क्रिकेट करियर के समापन का शोक संदेश लिख दिया था।
शर्मनाक।

 
विज्ञापन

3 of 4
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
नवदीप सैनी भी अपनी सफलता का श्रेय गंभीर को देते हैं। कहा जाता है कि, गंभीर ने चयनकर्ताओं और डीडीसीए से नवदीप को दिल्ली की टीम में शामिल करने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान ऐसा नहीं होने देना चाहते थे। गंभीर दोनों के सामने जिद पर अड़े रहे और आखिरकार सैनी को दिल्ली की टीम में जगह दिलाई। गंभीर की कप्तानी में ही सैनी ने दिल्ली के लिए दिसंबर 2016 में बड़ौदा के खिलाफ अपना रणजी डेब्यू किया था।

 
विज्ञापन

4 of 4
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले सातवें खिलाड़ी बने। नवदीप ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए जिन्होंने टी-20 मैच में अपना आखिरी ओवर मेडन फेंका। नवदीप से पहले भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज ने आखिरी ओवर मेडन नहीं फेका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें