फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

Fri, 18 Nov 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर और इंशात - फोटो : ESPN
दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल को खिलाने के फैसले से गौतम गंभीर को बाहर बैठना पड़ा। हालांकि चोट के बाद वापसी करने वाले राहुल पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले गौतम गंभीर जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

2 of 6
गंभीर और इंशात - फोटो : ESPN
राजस्थान के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली की टीम में गौतम गंभीर और इशांत शर्मा का चयन किया गया है। दोनों को भारतीय टीम से रिलीज किया जाएगा। डीडीसीए ने दोनों खिलाड़ियों के नाम की घोषणा 16 सदस्यीय दिल्ली टीम में की।
विज्ञापन

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

3 of 6
धवन और इशांत - फोटो : getty
दोनों के अलावा ओपनर शिखर धवन भी दिल्ली के लिए राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इशांत का नाम राज्य टीम में 16वें सदस्य के रूप में लिया गया है और वह राजस्थान के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। गंभीर को दूसरे टेस्ट से बाहर बिठाया गया है।

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

4 of 6
गोल्डबर्ग - फोटो : getty
इस मैच के लिए कमान उन्मुक्त चंद की जगह गौतम गंभीर को सौपी गई है। चयन समिति के सदस्य ने कहा कि गंभीर के उपलब्ध रहने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया गया है। अगर वह नहीं खेलेंगे तो उनके विकल्प के रूप में हिम्मत सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : getty
राजकोट के पाटा विकेट पर गंभीर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए और इसके दूसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह लोकेश राहुल को मौका दिया गया। कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली भी लोकेश राहुल को विजय के साथ पहला विकल्प मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही फिर मैदान में साथ लौटेंगे गौतम गंभीर और इशांत शर्मा

6 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
इशांत ने आखिरी बार पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। मोहम्मद शमी और उमेश यादव अच्छी लय में हैं, जिसकी वजह से लंबे कद के गेंदबाज को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें