फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर के वो 5 बयान, जिन पर छिड़ गई थी पूरे देश में बड़ी बहस

Fri, 22 Mar 2019 01:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gautam gambhir
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरने का फैसला कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले गंभीर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। यूं तो दुनिया उन्हें एक महान क्रिकेटर के रूप में जानती है, लेकिन कई सामाजिक मुद्दों पर भी गंभीर की गंभीरता खुलकर लोगों के सामने आई है। आइए जानते हैं उनके 5 ऐसे बयानों के बारे में जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गौतम गंभीर
पुलवामा आतंकी हमले के बाद गंभीर ने वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर कहा था, 'अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेलना पड़े, तो भी हमें उस मैच को नहीं खेलना चाहिए। मैं मानता हूं कि हमारा देश इसके लिए भी तैयार होगा। हमें अपने फैसलों पर यू-टर्न नहीं लेना चाहिए जैसा कि समाज के कुछ धड़ों से आवाज आनी शुरू हो चुकी है कि हमें खेल और राजनीति की एकसाथ तुलना नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 7
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
भारतीय सेना के प्रति क्रिकेटर गौतम गंभीर का लगाव जगजाहिर है। अक्सर कश्मीर के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले गौतम गंभीर  जम्मू कश्मीर के एक नेता पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके पास एक समाधान है, जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के दुर्गम इलाके में एक हफ्ता बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर अकेले नहीं, इन क्रिकेटर्स ने भी मारी राजनीति में एंट्री

4 of 7
gautam gambhir
गंभीर ने एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वायु प्रदूषण और डेंगू को लेकर जमकर लताड़ा लगाई थी। उन्होंने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपके झूठे वादों की वजह से दिल्ली की पीढ़ियां धुएं में जी सांस ले रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
gautam gambhir
गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा था, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं। आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का
 वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया।' 
विज्ञापन

6 of 7
gautam gambhir
गौतम समाज में उपेक्षा और भेदभाव के शिकार किन्नर समाज के प्रति समर्थन जताने के लिए उनके कार्यक्रम हिजड़ा हब्बा के उद्घाटन पर भी जा चुके हैं। इस दौरान वे खुद बिंदी और दुपट्टा ओढ़े सांकेतिक रूप से किन्नर बने नजर आए थे। पिछले साल उन्होंने दो ट्रांसजेंडर्स को अपनी बहन बनाते हुए उनसे राखी बंधवाई थी। गंभीर ने इसका फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। उन्होंने किन्नरों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार देने पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी और बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
गंभीर ने महिलाओं के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा था, 'मुझे कई बार बहुत डर लगता है कि कहीं मेरी बेटियां मुझसे रेप शब्द का अर्थ न पूछ ले।' गंभीर ने कहा कि रेप शब्द का मतलब उन्हें पहली बार फिल्म 'इंसाफ के तराजू' से समझ आया था।' गंभीर ने आगे कहा था, 'आज बच्चों के साथ रेप की वारदातों की खबरें रोज सुनने और देखने को मिलती हैं। कई बार तो मुझे डर लगता है कि मेरी दोनों बेटियां कहीं इस शब्द का अर्थ न पूछने लगें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें