फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganguly-Jay Shah: 'आप उनसे कुछ मौकों पर ही मिल सकते हैं..', ICC अध्यक्ष जय शाह को लेकर ये क्या बोल गए गांगुली!

Tue, 24 Jun 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गांगुली ने खुलासा किया कि उन्हें जय शाह से ‘एक खास तरह की सख्ती और जिद्दीपन की उम्मीद थी, लेकिन वह उनकी ईमानदारी और चीजों को व्यवस्थित करने के तरीके से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
1 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उनके बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटने के बाद भी कभी-कभी उनसे मुलाकात हो जाती है। गांगुली जब बीसीसीआई के अध्यक्ष थे, तब जय शाह बोर्ड सचिव हुआ करते थे। हालांकि, अब वह आईसीसी के अध्यक्ष बन चुके हैं। वहीं, गांगुली आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

2 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
गांगुली ने खुलासा किया कि उन्हें जय शाह से ‘एक खास तरह की सख्ती और जिद्दीपन की उम्मीद थी, लेकिन वह उनकी ईमानदारी और चीजों को व्यवस्थित करने के तरीके से प्रभावित थे। गांगुली और शाह अक्तूबर 2019 से सितंबर 2022 तक दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में सहकर्मी रहे थे। यह कोविड-19 महामारी का दौर था जिसके कारण कुछ महीनों के लिए खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गई थीं।
विज्ञापन

3 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जय शाह काम करने का अपना तरीका था, लेकिन उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए चीजों को सही तरह से व्यवस्थित करना चाहते थे। देखिए, उनके पास ताकत थी, समर्थन था, इसलिए आप उनसे एक खास तरह की सख्ती और जिद्दीपन की उम्मीद करते थे, लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया।'

4 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
यह पहला अवसर था जबकि गांगुली और शाह दोनों बीसीसीआई में एक साथ किसी पद पर थे। इससे पहले गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जबकि शाह गुजरात क्रिकेट संघ में पदाधिकारी थे। गांगुली की जगह 2022 में एक अन्य पूर्व टेस्ट खिलाड़ी रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शाह नवंबर 2024 तक सचिव बने रहे। इसके बाद वह 36 वर्ष की उम्र में आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

5 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
एक राजनीतिक परिवार के वारिस और एक प्रसिद्ध क्रिकेट स्टार के बीच आपसी रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध थे जो आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे और आज भी हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। जब वह सितंबर 2019 में गुजरात क्रिकेट संघ से सीधे बीसीसीआई में आए तो वह काफी युवा थे। वह काफी सहयोगी और मिलनसार व्यक्ति हैं।'
विज्ञापन

6 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
गांगुली ने कहा, 'जाहिर तौर पर उनकी अपनी अलग सोच थी और यह सही भी है। वह कुछ नया करना चाहते थे और आज भी ऐसा करते हैं। अब वह आईसीसी के अध्यक्ष हैं और यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।' गांगुली का मानना है कि समय के साथ शाह अपने काम में निपुण होते गए। जल्द ही 53 साल के होने वाले इस सुपरस्टार ने कहा, ‘‘वह खिलाड़ियों का बहुत समर्थन करते हैं। जैसे-जैसे उन्होंने सीखा, वह अपने काम में निपुण होते गए। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह इस खेल के लिए अच्छा करना चाहते हैं।'
विज्ञापन

7 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
कोलकाता के इस दिग्गज ने कहा कि शाह को अपनी स्थिति का पूरा अहसास था और वह हमेशा अपने काम को सिद्धांतबद्ध तरीके से करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'वह बहुत ईमानदार हैं और वह इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थे कि वह कौन है और उनके साथ क्या हो सकता है। इसलिए, वह हर समय सही और उचित तरीके से काम करना चाहते थे। हम सभी ने गलतियां कीं, मैंने भी कीं, उन्होंने भी कीं। लेकिन ऐसा कभी जानबूझकर नहीं किया गया और खेल कभी नहीं रुका।'
विज्ञापन

8 of 8
गांगुली और जय शाह - फोटो : ANI
पूर्व कप्तान ने कहा कि अब भी कभी-कभी वह दोनों एक दूसरे से मिल जाते हैं। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, उन्होंने प्रगति की है, वह अब आईसीसी के अध्यक्ष हैं। आप उनसे कुछ अवसरों पर ही मिल सकते हैं क्योंकि हम अलग-अलग शहरों में रहते हैं। मैं प्रशासन में शामिल नहीं हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनसे कुछ समय पहले इंग्लैंड में मिला था। हमारी आईसीसी की बैठकों में मुलाकात होती है क्योंकि मैं आईसीसी की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष हूं। वह चाहते हैं कि खेल निरंतर आगे बढ़ता रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें