फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली ने दिए संकेत, भारत में नहीं किसी और देश में खेला जाएगा IPL 2020

Tue, 07 Jul 2020 08:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि देश को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक कोविड-19 महामारी को झेलना होगा। उनके इस बयान से यह लगभग साफ हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन भारत में नहीं होगा। टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल पर गांगुली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगले दो-तीन-चार महीने थोड़े कठिन होंगे। हमें बस इसे सहन करना होगा और साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक जीवन सामान्य हो जाना चाहिए।’ बीसीसीआई ने पहले ही सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन की योजना बनाई है।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
बोर्ड की पहली पसंद टूर्नामेंट के देश में आयोजन की होगी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण ऐसा मुश्किल लग रहा है। कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यूएई और श्रीलंका के बाद सोमवार को न्यूजीलैंड ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है।
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
‘दादा ओपन विद मयंक’ कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैं टीके (वैक्सीन) के निकलने का इंतजार करूंगा। तब तक, हमें थोड़ा और सावधान रहना होगा। हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं। लार एक मुद्दा है। हो सकता है कि एक बार टीका लगने के बाद किसी भी अन्य बीमारी की तरह, सब कुछ ठीक हो जाएगा।’
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
महामारी ने भले ही दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया हो, लेकिन बल्लेबाज गांगुली ने इसकी तुलना पिच सामंजस्य बैठाने से करते हुए कहा, ‘यह बल्लेबाजी रणनीति की तरह है, यह सभी पिचों पर एक समान नहीं खेलते है। आप धीमी पिचों पर अलग तरह से खेलते हैं और जब यह सपाट होती है तो आपका तरीका दूसरा होता है। कोविड-19 भी उसी चरण में है, ठीक होने की चरण में।’ गांगुली ने कहा कि उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम सब ठीक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें