फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी के आलोचकों पर भड़के गंभीर, फैंस से की ये बड़ी अपील

Thu, 09 Nov 2017 02:23 PM IST
amarujala.com: presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
गौतम गंभीर
टीम इं‌डिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि हर समय धोनी की आलोचना करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उनकी तारीफ करनी होती है तब कोई उनकी सराहना नहीं करता। लेकिन‌ जब कभी थोड़ी भी कमी दिखाई पड़ती है तो आलोचना करने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
धोनी - फोटो : SELF
न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट टी-20 मैच में 37 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलने वाले धोनी की इस पारी को धीमी कहकर उनकी आलोचना की गई। इसे ही हार की वजह कहा गया। वीवीएस लक्ष्मण, अजीत आगरकर ने धोनी की आलोचना की थी। सहवाग ने सलाह दी थी कि धोनी को पहले ही गेंद से आतिशी बल्लेबाजी करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
गौतम गंभीर
टीम इं‌डिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने कहा कि बतौर कप्तान धोनी ने टीम इंडिया और देश को कई यादगार जीत दिलाई है। धोनी ने क्रिकेट में बहुत बेहतर किया है। बहुत से खिलाड़ियों ने उनके मुकाबले कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब टीम सबसे अच्छा कर रही हो तब कप्तानी करना आसान है। लेकिन खराब दौर में टीम को पटरी पर लाना काफी कठिन काम होता है। धोनी ने ऐसे खराब दौर में टीम की कप्तानी कर टीम को संभाला है। 
 

4 of 6
गौतम गंभीर - फोटो : ipl official web
गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साप्ताहिक टीवी शो नाइट क्लब में कहा कि धोनी को खराब दौर में लोगों के सहयोग और समर्थन की जरूरत है। गंभीर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में क्रिकेट को उन्होंने काफी एन्जाय किया है। धोनी कप्तान बनने के बाद किसी भी कंडीशन का सामना काफी आसानी से करते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
गौतम गंभीर - फोटो : Hindustan Times
गंभीर ने कहा कि सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी की कप्तानी में उन्होंने काफी क्रिकेट खेली, लेकिन‌ सबसे ज्यादा मजा उन्हें धोनी की कप्तानी में आया। गंभीर ने कहा कि पूरे मैच के दौरान धोनी काफी शांत रहते थे। यह एक काफी अच्छी चीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gautam gambhir
उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में टीम इं‌डिया ने 2007 का टी-20 तथा 2011 का वन डे विश्व कप जीता है। इन दोनों के फाइनल में गंभीर ने बेहतरीन पारियां खेली थी। टी-20 विश्व कप फाइनल में 75 तथा वन डे विश्व कप फाइनल में 97 रनों की पारी खेली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें