फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, आर्चर की गेंद से गिल्ली भी उड़ी और छक्का भी लगा

Sun, 09 Jun 2019 01:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट वर्ल्ड कप के 10वें दिन इंग्लैंड और बांग्लादेश के मैच के दौरान एक अनोखी घटना घटी। मैच में जहां इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब वाहवाही लूटी तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को चौंकाया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : पीटीआई
आर्चर ने इंग्लैंड की तरफ से इसी साल आयरलैंड के खिलाफ खेलना शुरू किया और देखते-देखते अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में छा गए।
विज्ञापन

3 of 5
जोफ्रा ऑर्चर - फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ भी जोफ्रा आर्चर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 8.5 ओवर में दो मैडेन के साथ 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं मैच के दौरान आर्चर की गेंद पर एक ऐसा अनोखी घटना घटी जिसे देखकर ICC भी हैरान रह गया।

4 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
दरअसल चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आर्चर ने 153 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जिसपर बांग्लादेश के बल्लेबाज सौम्य सरकार पूरी तरफ से चूक गए और बोल्ड हो गए। इतना ही नहीं गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो स्टंप से टकराकर विकेटकीपर के ऊपर से सीधा बाउंड्री के बाहर चली गई।

देखें वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेसन रॉय और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसन रॉय की 153 रनों की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 280 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें