फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर ठुमके लगा भी चुके हैं संदीप पाटिल और सुनील गावस्कर

Sat, 02 Jul 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Club - फोटो : youtube.com
क्रिकेट से सिनेमा का सफर करने वालों की लिस्ट में नया नाम ब्रेट ली का है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे ली अब जल्द ही बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। वह बॉलीवुड की एक फिल्म 'अनइंडियन' में हीरो के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में वह अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के साथ रोमांस भी करते नजर आएंगे।
आइए, जानते हैं इसी बहाने बॉलीवुड में और कितने क्रिकेटर रुपहले पर्दे पर आए।
 
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

2 of 12
ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है।

क्रिकेटर से हीरो बनने की यह कहानी कोई नई नहीं है। ब्रेट ली से पहले भी कई क्रिकेटरों ने रुपहले पर्दे पर अपना जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटरों की भरमार है। हम आपको ऐसे कई क्रिकेटरों के ‌फिल्मी सफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपना रुमानी अंदाज दिखाया।
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

3 of 12
ब्रेट ली से तुरंत पहले क्रिकेट से फिल्मी पर्दे पर आने वाला सबसे बड़ा नाम एस श्रीसंत का है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम इंडिया और क्रिकेट से दूर कर दिए जाने के बाद श्रीसंत ने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। श्रीसंत ने पूजा भट्ट की फिल्म 'काबारेट' और 'बिग पिक्चर' काम किया है। 'काबारेट' में वह नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए।

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

4 of 12
- फोटो : youtube.com
संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पाटिल टीम इंडिया के कोच रहे। इसके बाद वह केन्या और ओमान टीम के मुख्य कोच भी बने। 27 सितंबर, 2012 को संदीप भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता बन गए। 

क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया। पाटिल के अलावा इस फिल्म में एक और भारतीय क्रिकेटर दिखाई दिए और वह हैं विकेटकीपर-बल्‍लेबाज सैयद कीरमानी। इस फिल्म में कैरेबियाई क्रिकेटर क्लाइव लॉयड भी थे।
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

5 of 12
- फोटो : youtube.com
भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले दुनिया के पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं। साथ ही वह 2005 तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (34) लगाने वाले बल्‍लेबाज थे जिनका रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा।
क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने नवंबर, 1987 को अंतरराष्ट्रीय ‌करियर पर विराम लगा दिया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्‍म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई ‌दिए।
फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने एक गाना भी गाया है जो मराठी भाषा में है। क्रिकेट और निजी जिंदगी से जुड़ा यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

6 of 12
- फोटो : youtube.com
एक और पूर्व कप्तान अजय जडेजा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया। 2003 में सनी देओल और सुनील शेट्टी की मुख्य भूमिका में आई फिल्म 'खेल' में वह पहली बार पर्दे पर दिखे। इसके 5 साल बाद वह फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में भी दिखे। पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' में भी वह रुपहले पर्दे पर नजर आए हालांकि उन्होंने इसमें क्रिकेट कमेंट्रेटर की ही भूमिका निभाई थी। कहना न होगा कि वह क्रिकेट की तरह पर्दे पर कामयाब नहीं हो सके। गुजरात के शाही राजपूत खानदान से ताल्लुक रखने वाले जडेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में वर्ल्ड कप के दौरान की थी। बाद में उन पर मैच फिक्सिंग के कारण पांच साल का बैन भी लगा दिया गया था, लेकिन 27 जनवरी, 2003 में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने उन्हें फिक्सिंग के मामले से बरी कर दिया।

 
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

7 of 12
- फोटो : youtube.com
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और कभी टीम इंडिया के पूर्व मध्य क्रम के बल्‍लेबाज रहे विनोद कांबली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन कुछ ही सालों में उनके करियर का ग्राफ तेजी से गिरता गया। क्रिकेट के बाद उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की और 2002 में वह संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'अनर्थ' से फिल्मी करियर शुरू की। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी के मित्र बंदया के रूप में दिखाई दिए। 

हालांकि उन्हें दूसरी फिल्म के लिए 7 साल का इंतजार करना पड़ा। 2009 में आई ‌फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में विनोद कांबली के नाम से पर्दे पर आए। एक मलयालम फिल्म की रिमेक इस फिल्म के नायक की भूमिका टीम इंडिया में उनके साथी रहे अजय जडेजा ने निभाई थी, जबकि नायिका माही गिल थी।

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

8 of 12
- फोटो : youtube.com
'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन सिंह नाचने-गाने के बेहद शौकीन हैं और वह भी फिल्मी पर्दे पर अपने लटके-झटके दिखाने का मन रोक नहीं पाए। उन्होंने भी कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। पहली बार वह पर्दे पर 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखे। इस फिल्म में वह भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैत्री मैच खेलते दिखाई दिए, जिसमें वह हीरो को खुलकर बोलने के लिए कहते हैं।

साथ ही उन्होंने एक पंजाबी फिल्म 'भा जी इन प्रॉब्लम' में पुलिसिया किरदार में नजर आए। बतौर नायक हरमन बवेजा की फिल्म 'विक्ट्री' में कई क्रिकेटर फिल्म में मैच खेलते नजर आए। हरभजन के अलावा इस फिल्म में सुरेश रैना, रोहित शर्मा, ब्रेट ली, प्रवीण कुमार और शोएब मलिक समेत दुनियाभर के ढेरों क्रिकेटर पर्दे पर मैच खेलते दिखाई दिए।

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

9 of 12
- फोटो : youtube.com
देखने में बेहद आकर्षक सलिल अंकोला एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्हें टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। अंकोला अपने क्रिकेट करियर के मध्य में इस खेल को अलविदा कहकर सिनेमाई पर्दे पर छाने की कोशिशों में जुट गए और शुरुआत में उन्हें कुछ सफलता भी मिली।
 2000 में संजय दत्त की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में उन्होंने पुलिस अफसर का रोल निभाया। उनकी पहली फिल्म जरूर हिट रही लेकिन उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रहे। इसके बाद वह 'पिता' (2002), 'चुरा लिया है तुमने' (2003) और 'साइलेंस प्लीज' (2004) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए।
बड़े पर्दे के बाद उन्होंने वह छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमाया। उन्हें कई सीरियलों (सीआईडी और बिग बॉस-1 आदि) में काम मिला, लेकिन वह उतना नहीं कर सके जितना उन्होंने सोच रखा होगा।

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

10 of 12
सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक पूर्व कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खुद ‌को होटल बिजनेस में व्यस्‍त रखा। लेकिन वह भी रुपहले पर्दे पर दिखने की अपनी चाहत को छिपा नहीं सके और उन्हें जैसे ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला, उसे स्वीकार कर लिया।

 2003 में उन्हें क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'स्टंप्ड' में काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने 2005 में नसीरुद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड की अभिनीत फिल्म 'इकबाल' में भी काम किया। 'इकबाल' में वह राष्ट्रीय टीम चयनकर्ता के रूप में दिखाई दिए। कपिल 2006 में 'आर्यन', 2007 में 'चैन खुली की मैन खुली' और 'मुझसे शादी करोगी' में भी छोटी-छोटी भूमिका में दिखे।

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

11 of 12
- फोटो : youtube.com
यह अलग बात है कि पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत ज्यादा नहीं चला, लेकिन वह पा‌किस्तान के खिलाफ भारत के लिए काफी लकी गेंदबाज माने जाते थे। 2001 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कोचिंग के क्षेत्र में उतर गए। उन्होंने 45 साल की उम्र में इस साल एक कन्‍नड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। 'सचिन! तेंदुलकर आला' नाम की इस फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका में दिखे। इस फिल्म की कहानी सचिन नाम के बच्चे की है जो तेंदुलकर की तरह क्रिकेट में बड़ा नाम कमाना चाहता है और उसके लिए उसे कितना संघर्ष करना पड़ता है। इसके बाद उनकी कोई और फिल्म आई ऐसा याद नहीं पड़ता।
विज्ञापन

क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और

12 of 12
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने फिल्मों की ओर रूख तो नहीं किया लेकिन वह छोटे पर्दे पर लगातार बने रहे। संन्यास के बाद अपनी अनोखी कमेंट्री अंदाज के कारण वह जल्द ह‌ी बेहद पॉपुलर हो गए। उनकी वनलाइनर कमेंट्री को 'सिद्धूवाद' का नाम दिया गया। वह 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' समेत कई टीवी शोज में नजर आए हैं। साथ ही वह करीना-करीना नाम के एक धारावाहिक में भी दिखाई दिए। बाद में वह रिएल्टी शो में बिग बॉस के छठे संस्करण में शामिल हुए लेकिन राजनीतिक कारणों से बाद में इससे हट गए।
 
'कॉमेडी नाइटस विद कपिल' के बाद वह 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई दे रहे हैं। वह अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में कई क्रिकेटरों के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सिद्धू और कपिल देव के अलावा इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, पार्थिव पटेल, जवागल श्रीनाथ और आशीष नेहरा भी दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें