आईपीएल मिनी ऑक्शन यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजियां सिर्फ आंकड़ों पर नहीं, बल्कि अनुभव, मैच-विनिंग क्षमता और भविष्य की जरूरतों पर पैसा लगाती हैं। कभी ये दांव खिताब जितवा देते हैं, तो कभी उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं।
आईपीएल सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां किस्मत बदलती है, सितारे बनते हैं और फ्रेंचाइजियां भविष्य पर बड़ा दांव लगाने से भी नहीं हिचकतीं। हर साल होने वाला आईपीएल मिनी ऑक्शन इसी रोमांच का हिस्सा होता है। सीमित पर्स, खाली स्लॉट और खास जरूरतें, इन सबके मेल से कई बार ऐसी बोली लगती है कि रिकॉर्ड टूट जाते हैं।
आईपीएल 2026 ऑक्शन (16 दिसंबर) से पहले नजर डालते हैं उन छह खिलाड़ियों पर, जिन पर पिछले मिनी ऑक्शनों में टीमों ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया। इनमें एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है और सभी छह खिलाड़ियों ने चौंकाया था, क्योंकि किसी ने इन पर इतनी महंगी बोली लगने की उम्मीद नहीं की थी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
मिचेल स्टार्क: 24.75 करोड़ (केकेआर, 2024)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। 2015 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे स्टार्क पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को पछाड़ते हुए उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उस समय केकेआर के पर्स का करीब 76 फीसदी था।
हालांकि लीग चरण में उनका इकॉनमी रेट 10.61 रहा, लेकिन प्लेऑफ में स्टार्क ने अपनी कीमत साबित की। क्वालिफायर-1 और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी घातक गेंदबाजी ने केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
3 of 7
पैट कमिंस
- फोटो : IPL
पैट कमिंस: 20.50 करोड़ (एसआरएच, 2024)
स्टार्क से पहले कुछ मिनटों के लिए पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनकी कप्तानी क्षमता, तेज गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी ने फ्रेंचाइजियों को आकर्षित किया।
मुंबई, चेन्नई, आरसीबी और हैदराबाद के बीच चली लंबी जंग के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.50 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2024 में कमिंस ने 18 विकेट जरूर लिए, भले ही इकोनॉमी रेट थोड़ी ज्यादा रही, लेकिन उनकी कप्तानी में एसआरएच ने 2016 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई।
4 of 7
सैम करन और फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
सैम करन: 18.50 करोड़ (पंजाब किंग्स, 2023)
2022 टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन पर आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई। मुंबई, राजस्थान, चेन्नई, लखनऊ और पंजाब के बीच चली बोली में आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2023 में गेंदबाजी में वे औसत रहे, लेकिन बल्लेबाजी में योगदान दिया। अगले सीजन में उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की और टीम की कप्तानी भी संभाली।
विज्ञापन
5 of 7
कैमरन ग्रीन
- फोटो : ANI
कैमरन ग्रीन: 17.50 करोड़ (मुंबई इंडियंस, 2023)
हार्दिक पंड्या को रिलीज करने के बाद मुंबई इंडियंस को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश थी और उनकी नजर कैमरन ग्रीन पर जाकर ठहरी। आरसीबी और दिल्ली की चुनौती के बावजूद मुंबई ने उन्हें 17.50 करोड़ में खरीदा। ग्रीन ने भरोसे पर खरा उतरते हुए 452 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था, और मुंबई को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
6 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL/BCCI
बेन स्टोक्स: 16.25 करोड़ (सीएसके, 2023)
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को संभावित कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। आरसीबी, राजस्थान, लखनऊ और हैदराबाद के बाद आखिरी समय में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि घुटने की चोट के चलते स्टोक्स सिर्फ दो मैच खेल सके और उनका आईपीएल करियर यहीं थम गया।
क्रिस मॉरिस लंबे समय तक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। 2021 मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा। 11 मैचों में उन्होंने 15 विकेट लिए, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस उस कीमत के हिसाब से प्रभावशाली नहीं रही। यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन साबित हुआ।