12वां क्रिकेट विश्व कप धीरे-धीरे अपने रोमांच की ओर बढ़ता जा रहा है। गेंद और बल्ले से धूम मचाने के साथ ही खिलाड़ी अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण से भी क्रिकेट प्रेमियों का दिल लूट रहे हैं।
अब तक कुल दस मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें से पांच कैचों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
वेस्टइंडीज के कॉट्रेल का स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स द्वारा लपके गए दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो के कैच में सर्वश्रेष्ठ कैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और दिग्गजों में बहस छिड़ गई है। माइकल वान ने कॉट्रेल के कैच को विश्व कप का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कैच करार दिया है।
ऐसे में सर्वश्रेष्ठ के बहस के बीच आईए जानते हैं उन 5 जबरदस्त कैच के बारे में जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
कॉट्रेल
- फोटो : social media
विंडीज के शेल्डन कॉट्रेल ने बृहस्पतिवार को भागते हुए बाएं हाथ से स्टीव स्मिथ का कैच तो पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद को फिर बाउंड्री के अंदर की ओर उछाला और दोबारा से कैच पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने उद्घाटन मुकाबले में ही दक्षिण अफ्रीका के फेहलुकवायो का पीछे भागते हुए हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लपका।
4 of 6
वोक्स
- फोटो : social media
इंग्लैंड के ही क्रिस वोक्स ने तीन जून को हुए मुकाबले में पाकिस्तान के इमाम उल हक का हैरतअंगेज कैच पकड़ा। वोक्स ने बाउंड्री के पास डाईव लगाते हुए इमाम का कैच पकड़ उन्हें पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
5 of 6
डी कॉक
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने पांच जून को भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक हाथ से कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया। विराट कोहली ने फेहलुकवायो की गेंद पर विकेट के पीछे ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन डिकॉक ने हवा में उछलते हुए कैच लपक लिया।