फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बनते हैं धोनी के स्पेशल ग्लव्स, क्यों चढ़ाई जाती है चमड़े की मोटी परत?

Sat, 08 Jun 2019 04:19 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी ग्लव्स विवाद (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामला देशभक्ति के रंग में रंगकर हर फैंस के जुबान पर चढ़ गया है और अब सिर चढ़ बोल रहा है, ये सारी बातें तो आपको हम कल से ही बता रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी के जिस ग्लव्स को लेकर देश में घमासान मचा है, वो कहां और कैसे बनते हैं। आइए आपको हम बताते हैं सारी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
दुनियाभर में खेल का सामान बनाने के लिए और शानदार गुणवत्ता, हाथ से गेंदों की बेहतरीन सिलाई के कारण मशहूर मेरठ में धोनी के बलिदान बैज वाले ग्लव्स बने हैं। जिसे खेल का सामान बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी एसजी ने तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
बैट्समैन की तरह ही विकेटकीपर के ग्लव्स भी बेहद संवेदनशील एसेसरी है। इन दस्तानों में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाता है। उच्च क्वालिटी की फोम, कॉटन, रबर व सिंथेटिक कपड़े से दस्तानों का निर्माण होता है।

4 of 5
एमएस धोनी और ग्लव्स विवाद - फोटो : अमर उजाला
धोनी के स्पेशल विकेटकीपिंग ग्लव्स कई खास चीजों से बनते हैं। ग्लव्स में धोनी की उंगलियों को सुरक्षित रखने के लिए ठोस फाइबर मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। ग्लव्स कै कैचिंग प्वॉइंट पर रबड़ की मोटी परत होती है, जिससे गेंद की रफ्तार का हाथों पर कोई खास असर नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MS Dhoni - फोटो : social Media
ग्लव्स में फ्लेक्सिब्लिटी के लिए एक रबड़ ग्रिप दिया जाता है जिससे हाथ को पूरा खोलने में कोई दिक्कत नहीं होती. ग्लव्स के ऊपरी हिस्से पर चमड़े की मोटी परत होती है, जिससे स्टंप्स को छूने पर भी उन्हें कोई तकलीफ न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें