फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गेल दिखा पाएंगे खेल, कभी IPL चैंपियन नहीं बन पाई किंग्स इलेवन पंजाब

Fri, 22 Mar 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
किंग्स इलेवन पंजाब
बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल गर्ल प्रीटी जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब में अनुभव, आक्रामकता, युवा जोश सब कुछ है। नहीं है तो बस आईपीएल की वो चमचमाती ट्रॉफी जिसे वे 2014 सीजन के फाइनल में पहुंचकर भी हासिल नहीं कर सकी थी।

रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में इस बार टीम ने सैम कुरैन और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवाओं को शामिल किया है। पिछली बार टीम ने जोरदार शुरुआत की थी जब शुरुआती छह में से पांच मैच जीते थे लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। टीम इस बार कमजोरियों पर काबू पाकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी।
विज्ञापन

2 of 10
क्रिस गेल
टीम के पास क्रिस गेल जैसे विस्फोटक ओपनर के अलावा लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, डेविड मिलर, सरफराज खान और विंडीज के निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज हैं। टीम का पहला मैच 25 मार्च को राजस्थान से है।

ऑलराउंडरों में मोइसेस हेनरिक्स, मनदीप सिंह और करन हैं। गेंदबाजी में पेसर मोहम्मद शमी और एंड्रयू टाई के अलावा एक मजबूत स्पिन विभाग है जिसमें कप्तान अश्विन, मुजीब उर रहमान व मुरुगन अश्विन शामिल है।
विज्ञापन

3 of 10
क्रिस गेल
गेल का दिखेगा खेल

मैच 112
रन 3994
औसत 41.17
100/50: 06/24
06/04: 292/324


-175* लीग का व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर है जो गेल के नाम है।
-30 गेंदों पर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने आरसीबी की ओर से पुणे के खिलाफ 2013 में यह मुकाम हासिल किया था।
-20 सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड अब तक गेल को मिले हैं।


बल्लेबाजी में टीम का दारोदार वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर है। गेल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने बल्ले का जौहर दिखाया है। चालीस वर्षीय गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चार मैचों में 39 छक्के लगाकर बता दिया कि उनमें काफी दम बाकी है। गेल को पिछले साल आखिरी समय में टीम ने अपने साथ जोड़ा था।

4 of 10
केएल राहुल
लोकेश राहुल

मैच: 53
रन: 1384
औसत: 38.44
100/50: 00/10
06/04: 56/127


-14 गेंदों पर सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड पंजाब के लोकेश राहुल के नाम है। उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली के खिलाफ ऐसा किया था जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे।

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल अपना दिन होने पर टीम को अकेले दम पर जीत दिलाने में माहिर हैं। पिछले सत्र में उन्होंने 14 मैचों में 659 रन बनाए थे और सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे। लोकेश लीग में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को पहला खिताब दिलाना चहेंगे बल्कि विश्व कप की टीम में जगह भी पक्की करना चाहेंगेे।
विज्ञापन

5 of 10
एंड्रू टाई - फोटो : ipl
एंड्रयू टाई

-36 कुल विकेट चटकाए हैं एंड्रयू ने लीग के 20 मैचों में

गेंदबाजी का दारोमदार ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर एंड्रयू टाई पर रहेगा। पंजाब की टीम भले ही पिछले सत्र में भी लीग चरण में बाहर हो गई, लेकिन टाई ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इस ऑलराउंडर ने 14 मैचों में 18.66 की औसत ने 24 विकेट चटकाए और पर्पल कैप भी हासिल की।
विज्ञापन

6 of 10
सैम करन
जो दिखेंगे पहली बार 

सैम करन

इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। 22 वर्षीय यह खिलाड़ी बल्ले के साथ गेंद से भी चमक बिखेरने में माहिर हैं। ऐसे में उनके किंग्स इलेवन के लिए अहम योगदान की उम्मीद की जा रही है। पहली बार लीग में खेलने जा रहे सैम ने 47 टी-20 में 478 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती

एक ओवर में छह तरह (ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, टॉप स्पिन और यार्कर की तरह स्लाइडर) की गेंद फेंकने की काबिलियत रखने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती ने आईपीएल नीलामी में सबका ध्यान खींचा। प्रीटी ने कर्नाटक के 27 वर्षीय स्पिनर पर 8.40 करोड़ रुपये का दांव लगाया। उन्होंने नौ लिस्ट-ए मैचों में 22 विकेट लिए हैं और अब यह देखना रोचक होगा कि आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। हालांकि उनकी चोट चिंता का सबब है जिसके कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेले।

8 of 10
प्रभसिमरन सिंह
प्रभसिमरन सिंह:

पंजाब के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 18 साल के प्रभसिमरन के बल्ले की खूब चर्चाएं होती हैं। अब देखना यह होगा कि इस लीग में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। उससे भी पहले क्या वह अंतिम 11 में जगह बना पाते हैं या नहीं। उन्होंने छह टी-20 में एक अर्द्धशतक से 92 रन बनाए हैं।

9 of 10
किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब टीम: आर अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, डेविड मिलर, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सैम कुरैन, मोइसेस हेनरिक्स, वरुण चक्रवर्ती, दर्शन नालकंडे, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, अंकित राजपूत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, हार्दुस विल्जॉन, मुजीब उर रहमान।
विज्ञापन

10 of 10
प्रीति जिंटा
पंजाब का साल दर प्रदर्शन
वर्ष मैच जीते हारे कहां पहुंचे 
2008 15 10 05 प्लेऑफ
2009 14 07 07 लीग दौर
2010 14 04 10 लीग दौर
2011 14 07 07 लीग दौर
2012 16 08 08 लीग दौर
2013 16 08 08   लीग दौर
2014 17 12 05 उपविजेता
2015 14 03 11 लीग दौर
2016 14 04 10 लीग दौर
2017 14 07 07 लीग दौर
2018 14 06 08 लीग दौर
------------------
कुल 162 76 86
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें