फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट और बॉलीवुड की 6 ब्रेक-अप स्टोरी, कुछ सुनी-कुछ अनसुनी

Thu, 25 Jul 2019 08:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट और बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट और सिनेमा के बीच प्यार और ब्रेक-अप एक सिक्के के दो पहलू हैं। आइए जानते हैं मशहूर भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों की 6 सुनी-अनसुनी ब्रेक-अप कहानियां।
विज्ञापन

2 of 7
अजहर और संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
1994 में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। 90 के शुरुआती दशक में दोनों करीब आए। संगीता ने उस वक्त कहा था कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के प्यार में पड़ जाएंगी। अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक देकर 8 साल की शादी तोड़ी और 1996 में संगीता से शादी की। हालांकि 14 साल बाद 2010 में अजहर और संगीता भी अलग हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
सौरव गांगुली और डोना
यह जगजाहिर है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी प्रेमिका डोना के साथ घरवालों की मर्जी के बगैर भागकर शादी की थी, लेकिन इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ जुड़ा। 2001 की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत दौरे में थी, मीडिया में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की खबर के बजाय कप्तान गांगुली और नगमा के अफेयर की चर्चाएं ज्यादा थी।

खबर यह भी आई कि दक्षिण भारत के एक मंदिर में गांगुली एक्ट्रेस नगमा के साथ बतौर शादीशुदा जोड़े की तरह मत्था टेकने गए। इन्हीं अफवाहों के बीच दोनों का अलगाव भी हो गया। हालांकि दोनों की ओर से आपसी रिश्तों की बात कभी जगजाहिर नहीं की गई।

4 of 7
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
टीम इंडिया के मौजूदा डायरेक्टर रवि शास्त्री और बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के बीच भी प्यार और ब्रेक-अप की खबरें खासा चर्चा में रही। 1985 में मिनी वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे शास्त्री ने ऑडी कार क्या जीती, वह लड़कियों के चहेते हो गए। लेकिन शास्त्री का दिल आया अमृता पर। अमृता भी उस वक्त बॉलीवुड की काफी चर्चित अभिनेत्री हुआ करती थी। मीडिया गॉसिप के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट भी किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
विज्ञापन

5 of 7
ईशा और जहीर
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के बीच अफेयर करीब 8 साल तक चला। 2004 में दोनों एक-दूसरे के करीब आए। बात शादी तक आ गई। खबर तो यह भी आई कि जहीर ने शादी के बाद फ्लैट तक बुक करा लिया है। बात कार्ड छपवाने तक की हो चुकी थी। लेकिन 2012 में अचानक ईशा का मीडिया में बयान आया कि अब वह सिंगल हैं और जहीर और वे हमेशा दोस्त रहेंगे। हालांकि इसके बाद भी आईपीएल 2012 में वह जहीर को चीयर्स करने पहुंची थी। बाद में जहीर ने 2017 में चक दे फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे को अपना जीवनसाथी चुन लिया।
विज्ञापन

6 of 7
युवराज सिंह और किम शर्मा - फोटो : social media
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का बॉलीवुड हिरोइन किम शर्मा के बीच प्यार की पींगे 2003 में सबसे पहले परवान चढ़ीं थी। कुछ ही समय में दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं क्रिकेट गलियारों से आम लोगों तक पहुंच गईं। सार्वजनिक स्थानों में भी दोनों को कई बार साथ-साथ देखा गया। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चल सका। बाद में युवराज ने 2016 में हेजल कीच से शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
अब भले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हो, लेकिन एक समय दोनों के प्यार की कहानियां पूरी दुनिया के लिए किसी मनोरंजक कथा से कम नहीं थी। जब भी दोनों को साथ देखा जाता, मीडिया की सुर्खियां बनना तय थी। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे और वनडे वर्ल्ड कप 2015 में कोहली के प्रशंसकों द्वारा अनुष्का को निशाने पर भी लिया गया था। जल्द ही मीडिया में दोनों के अलगाव की बातें सामने आ गई, वह भी वैलेंटाइन वीक से ठीक पहले जब दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। चर्चा यह भी रही कि कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का को अनफॉलो कर दिया। मगर तमाम उतार-चढ़ाव के बाद 11 दिसंबर 2017 को विरुष्का हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें