टी-20 का फॉर्मेट जब क्रिकेट में आया तो दर्शकों से लेकर खिलाड़ियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल गई कि क्या फटाफट क्रिकेट दर्शकों को जोड़ पाएगा। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने तो यहां तक कह दिया कि ये क्रिकेट के साथ मजाक है, लेकिन इस फटाफट फॉर्मेट ने क्रिकेट जगत में जो तहलका मचाया, उसकी दीवानगी आज खिलाड़ियों से लेकर फैंस के सिर चढ़ कर बोल रही है।
2007 में पहला ही टी20 विश्व कप के जीत से इंडिया में छाया फटाफट क्रिकेट का खुमार फैंस पर इस कदर हावी हुआ कि वो जुनून के रूप में आईपीएल को दुनिया की सबसे फेमस लीग बना गया। भारत में आईपीएल को एक डेढ़ महीने का त्योहार मनाया जाता है।
शुरू में टी-20 फॉर्मेट में कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया, लेकिन जब उन्हें लगा कि नहीं खेलना चाहिए, तब तक देर हो चुकी थी। आइए जानते हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनका पहला ही टी-20 मैच आखिरी साबित हुआ।