वर्ल्ड कप में चार बार ऐसे मौके हैं जब टीमों ने 50 ओवर के खेल में 400 से अधिक रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ये कारनामा दो बार किया है।
हालांकि वर्ल्ड कप में सबसे पहले 400 रन बनाने के कीर्तिमान टीम इंडिया के नाम है।
2007 वर्ल्ड कप में बरमूडा के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस मैच को 257 रन के अंतर से जीता था।
इस मैच में इंडिया की तरफ से वीरेन्द्र सहवाग (114), सौरव गांगुली (89), युवराज सिंह (83) और सचिन तेंदुलकर (57*) बनाए थे।