फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा IPL 2020 का ताज, मिल गई प्लेऑफ की चार टीमें

Wed, 04 Nov 2020 03:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : social media
यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन का ग्रुप स्टेज मंगलवार को समाप्त हो गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और कई रोमांचक मुकाबलों के बाद आखिरकार शारजाह में चार टीमों के नाम पक्के हो गए जो अब अगले दौर में खेलेंगे। कुल 56 मुकाबलों के बाद अंकों और रनरेट के आधार पर चार टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जहां सर्वाधिक मुकाबले जीतकर 18 अंकों के साथ शीर्ष पर रही, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इनके अलावा आखिरी मुकाबले में मुंबई को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छे रनरेट की बदौलत तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर रही। 
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल से पहले दुबई का जगमगाता स्टेडियम - फोटो : @EmiratesCricket
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम के 12 अंक रहे। इतना ही नहीं अंक तालिका में तीन टीमों के 14 तो अन्य तीन टीमों के 12 अंक रहे। अब जब चार शीर्ष टीमें तय हो चुकी हैं, तो इसके साथ ही प्लेऑफ के पहले चरण का समीकरण भी तैयार हो चुका है।

4 of 5
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
शीर्ष दो टीमों यानी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बृहस्पतिवार को पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। वहीं इसके अगले दिन शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में तीसरे और चौथे स्थान की सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद VS आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
मुंबई और दिल्ली में से जीतने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी तो वहीं बैंगलोर और हैदराबाद में से जीतने वाली टीम क्वालीफायर की हारने वाली टीम से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। इसके बाद जो टीम जीतेगी वो फाइनल खेलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें