फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के ये हैं चार सुपर फिनिशर, जिन्होंने छीनी है विरोधी टीमों के मुंह से जीत

Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhoni yuvraj
क्रिकेट रोमांच के साथ परिस्थितियों का भी खेल है। परिस्थितियों का इसलिए, क्योंकि इसके हर फॉर्मेट में, हर मैच में खेल का मोमेंटम अलग होता है। टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करना बेहद ही मुश्किल होता और ये शायद क्रिकेट की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होता है। वहीं, सफेद गेंद की क्रिकेट में आखिरी तक बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। वन-डे और टी-20 क्रिकेट में इसलिए फिनिशर की भूमिका अहम मानी जाती है। एक ऐसा बल्लेबाज जिसके पास मैच के अंतिम समय में नतीजा बदल सके, उसकी मांग आजकल के फटाफट क्रिकेट में अधिक है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत से ऐसे महान खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने टीम में 'फिनिशर' की अहम भूमिका निभाई। आज हम आपको चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो सबसे बेहतरीन फिनिशर रहे।

विज्ञापन

2 of 5
अजय जडेजा
1992 से 2000 तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले अजय जडेजा ने भारत के लिए अंत में आकर कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। हारे हुए मैच को भी अपने खेल से भारत की ओर मोड़ कर जीत में बदला है। जडेजा की एक पारी बेहद ही प्रसिद्ध है, जब उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर भारत को 1996 के क्वार्टर फाइनल में चिन्नास्वामी के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जिताया था। 38 बार जब भारत ने सफलतापूर्वक रनों का पीछा किया है तब जडेजा ने 47.28 की औसत से 662 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Social media
मध्यक्रम में भारत के लिए 2000 से 2019 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले युवराज सिंह भी एक बेहतरीन फिनिशर रहे हैं। वन-डे क्रिकेट में सफल रन चेज करते हुए मध्यक्रम के बल्लेबाजों की बात करें तो युवराज सिंह ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। 90 पारियों में युवराज ने 52.65 के औसत से 2580 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 21 अर्धशतक भी शामिल है।

4 of 5
सुरेश रैना
एक समय भारत के निचले क्रम की जान रहे है सुरेश रैना ने सफल रन चेज के दौरान 47 पारियों में 69.63 की औसत से नौ अर्धशतक और दो शतक के बदौलत 1532 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 104 गेंदों पर 110 रन की पारी भी खेली थी जिसकी वजह से भारत मुकाबला जीता था। रैना ने कई मैचों में हारी हुई बाजी को पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
भारत के सबसे सफल फिनिशर का टैग महेंद्र सिंह धोनी पर ही चस्पा है और आंकड़े ये साबित भी करते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो धोनी अपने एकदिवसीय करियर में 112 बार सफल रन चेज का हिस्सा रहे हैं।  उन्होंने 19 अर्धशतकों और एक शतक की मदद से 91.28 की औसत से 2556 रन बनाए और भारत के एक महत्वपूर्ण फिनिशर के रूप में ही खेलते आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें