फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान मुंबई टेस्ट में करेगा इंग्लिश पारी की शुरुआत

Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कीटन जेनिंग्स - फोटो : getty
राजकोट टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार तरीके से टेस्ट करियर का आगाज करने वाले हसीब हमीद मोहाली टेस्ट में चोटिल होकर स्वदेश वापस लौट गए। हमीद की चोट ने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट के लिए बहुत सारी परेशानियां खड़ी कर दीं। 


 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान मुंबई टेस्ट में करेगा इंग्लिश पारी की शुरुआत

2 of 5
कुक और हमीद
हमीद के टीम से बाहर होते ही यह सवाल एक बार फिर से खड़ा हो गया कि मुंबई टेस्ट में कैप्टन कुक के साथ इंग्लिश पारी की शुरुआत करने कौन उतरेगा। मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में चोटिल हमीद की जगह जो रूट पारी की शुरुआत की।

 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान मुंबई टेस्ट में करेगा इंग्लिश पारी की शुरुआत

3 of 5
कीटन जेनिंग्स - फोटो : getty
ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके 24 वर्षीय ब्रिटिश क्रिकेटर कीटन जेनिंग्स को मुंबई में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है। जेनिंग्स एंड्रर्यू स्ट्रॉस के संन्यास लेने के बाद एलेस्टर कुक के 11वें पार्टनर होंगे।  

 

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान मुंबई टेस्ट में करेगा इंग्लिश पारी की शुरुआत

4 of 5
रे जेनिंग्स
दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में जन्मे कीटन जेनिंग्स के पिता रे जेनिंग्स साल 2004-05 के बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच रह चुके हैं। जोहानेसबर्ग में रहते हुए जेनिंग्स ने किंग एडवर्ड स्कूल में शिक्षा हासिल की जहां दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ पढ़ते थे। वहीं पर उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान मुंबई टेस्ट में करेगा इंग्लिश पारी की शुरुआत

5 of 5
जेनिंग्स
जेनिंग्स इंग्लिश क्रिकेट में अब जाना पहचाना नाम है। डरहम के लिए खेलने वाले जेनिंग्स 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं  उन्होंने इस सीजजन में 1602 रन बनाए हैं। अब तक खेले 72 प्रथमश्रेणी मैचों में उन्होंने 35.89 की औसत से रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतकीय पारियां शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 221 रन है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें