विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं को देखते हुए यहां के समीप अपने स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी हैं। इस बात की जानकारी वीसीए अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने दी।
विज्ञापन
2 of 5
नागपुर स्टेडियम
जायसवाल ने पीटीआई को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अब देश के प्रधानमंत्री इमरान खान, दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद और कुछ अन्य क्रिकेटरों की तस्वीरें तीन दिन पहले जामथा के वीसीए स्टेडियम से हटा दी गईं।
विज्ञापन
3 of 5
पुलवामा अटैक
- फोटो : self
उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें प्रेस बाक्स के अलावा अन्य जगहों पर लगाई गई थी। जायसवाल ने कहा कि आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
4 of 5
pulwama attack martyred last ride
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब और राजस्थान क्रिकेट संघ ने भी 14 फरवरी को हुए हमले के विरोध में मोहाली और जयपुर के अपने स्टेडियमों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे।