फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू गैरी, सहवाग और शास्त्री को पछाड़कर टीम इंडिया का हेड कोच बन सकता है IPL का यह बड़ा नाम

Fri, 26 Jul 2019 09:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गैरी कस्टर्न - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच माइक हेसन टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे के खत्म होने के साथ ही भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने कोच पद के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मंगवाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेसन ने टीम इंडिया के साथ जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
माइक हेसन
वह छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में कीवी टीम 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार गई थी। पिछले साल उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ कोच के रूप में जुड़ गए थे। खेल वेबसाइट क्रिकेटनेक्स्ट के मुताबिक, हेसन ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ काम करते हुए भारत में काफी समय बिताया है।
विज्ञापन

3 of 4
Mike Hesson - फोटो : social Media
क्रिकेटनेक्स्ट से एक सूत्र ने कहा कि हेसन भारत जैसी टीम के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक हैं। हेसन को कोच पद के लिए आवेदन देते वक्त बीसीसीआई के नियमों को ध्यान रखना होगा। क्योंकि नियमों के अनुसार दोहरे लाभ के पद की सुविधा के चलते हेसन की दावेदारी खत्म हो जाएगी। वह फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े हैं। कोच पद के लिए आवेदन देते समय हेसन को हितों के टकराव से संबंधित एक एफिडेविट भी देना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
गैरी कर्स्टन
गैरी कर्स्टन ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वह बीसीसीआई के नियमों पर खरे नहीं उतरे थे। जबकि वह क्रिकेट सलाहकार समिति के पहले पसंद थे। उस वक्त गैरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर हेड कोच जुड़े थे। टीम इंडिया के कोच पद की रेस में गैरी कर्स्टन, महेला जयवर्धने, टॉम मूडी और वीरेंद्र सहवाग और भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री जैसे दिग्गज शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें