फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1983 में जिताया था पहला विश्व कप, अब टीम इंडिया के लिए कोच चुनेंगे कपिल देव

Fri, 26 Jul 2019 05:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव - फोटो : file photo
1983 में पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति को टीम इंडिया का अगला कोच चुनने की जिम्मेदारी दी गई है। कोच पद के लिए इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होने की संभावना है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंशुमान गायकवाड़
प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शुक्रवार को बैठक के दौरान यह फैसला लिया। कपिल के अलावा समिति में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी और पुरूष टीम के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ शामिल हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
vinod rai - फोटो : ट्विटर
सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा, 'ये तीनों पुरूष टीम के कोच का चयन करेंगे। यह तदर्थ समिति नहीं है लेकिन यह सब हितों के टकराव का मसला है। उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के मध्य में लिए जाएंगे।' टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री को वेस्टइंडीज दौरे के अंत तक कार्यकाल में विस्तार दिया गया है।

4 of 5
Sourav Ganguly-Vvs Laxman-Sachin Tendulkar - फोटो : file photo
वहीं, सीओए क्रिकेट सलाहकार समिति के मूल सदस्यों सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के हितों के टकराव के मसले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहा है। दोनों को कमेंट्री समेत क्रिकेट में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में से एक का चयन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर कपिल देव
सीएसी को ही मुख्य कोच चुनने का अधिकार है लेकिन गांगुली, लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। कपिल देव की अगुवाई वाली समिति कोच का चयन करेगी। राय ने कहा, 'यह समिति कोच की चयन प्रक्रिया के लिए ही बनाई गई है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें