मुम्बई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपना-अपना बयान साझा किया है। यह बयान उन लोगों ने शॉ के भारटीय टीम में शामिल होने को लेकर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
पृथ्वी शॉ
गौरतलब है कि 17 साल के शॉ लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई और ओडिशा के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' क्रिकेट मैच में 105 रनों की शानदार पारी खेली है। शॉ ने अभी तक 5 रणजी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4 शतक लगा चुके हैं। शॉ सबसे युवा बल्लेबाज है जो दलीप ट्रॉफी में भी शतक लगाए हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद शॉ ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो इस उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। 18 साल से कम उम्र में शॉ से ज्यादा प्रथम श्रेणी में शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही लगाए हैं। सचिन ने इस दौरान 7 शतक जबकि शॉ ने 4 शतक लगाए है।
विज्ञापन
3 of 6
शिशिर हट्टंगड़ी
- फोटो : Youtube
पृथ्वी शॉ को लेकर शिशिर हट्टंगड़ी ने कहा है कि वो यदि अपने बल्लबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उसमें दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि किसी को तैयार करने के लिए क्या मापदंड हैं? वह अपने स्तर पर सहज है, हावी है, और यदि ये पैरामीटर हैं, तो वह तैयार है। फिर इंतजार क्यों। उन्होंने कहा कि यदि शॉ का नाम नेक्स्ट इंडिया स्क्वाइड सिलेक्शन बैठक में नहीं लिया गया तो मुझे आश्चर्य होगा।
4 of 6
मकरंद वैंगनकर
- फोटो : Youtube
वहीं, मकरंद वैंगनकर ने डीएनए के हवाले से कहा कि यदि सचिन 16 साल में कर सकते हैं तो शॉ क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि शॉ ने एक के बाद एक शानदार शतक लगाए हैं। शॉ ने अभी तक 4 शतक लगाए हैं। मकरंद ने शॉ की सचिन से तुलना करते हुए कहा कि वो जब सचिन ने डेब्यू किया था, तो वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरते थे, लेकिन शॉ ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरते है, जो कि काफी मुश्किल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आकाश चोपड़ा
- फोटो : Youtube
जबकि पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, प्रवीण आमरे, और चंद्रेश नारायण का मानना है कि शॉ को इस कम उम्र में भारतीय टीम में शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि वह ऐसे में अपने करियर को हमेशा के लिए खतरे में डाल सकता है। आमरे ने कहा, 'यदि शॉ को मौका मिलता है तो वह निश्चित ही अच्छा करेंगे। मैंने देखा है कि शॉ आत्मविश्वास से लबरेज हैं और उनमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का पोटेंशियल भी है। शॉ खेल को एन्जॉय करते हैं और बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।'
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का कहना है कि शॉ को यदि टीम इंडिया जल्दी खेलने का मौका मिलता है तो भारत अपना एक युवा प्रतिभा खो बैठेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी क्या है? वह कुछ और समय तक इंतजार क्यों नहीं कर सकता? यदि वह अच्छा है, तो वह समय के साथ और बेहतर होगा।