फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR दर्ज होने के बाद युवराज ने मांगी माफी, चहल के लिए किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

Sat, 06 Jun 2020 10:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोसल मीडिया
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के लिए इस्तेमाल किए गए जातिसूचक शब्द पर माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी और कहा ,'मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया। मुझे इसका दुख है।' 
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवी ने लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं। मैं जीवन की गरिमा में विश्वास करता हूं और बिना किसी अपवाद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करता हूं। 

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था। हालांकि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’ 
 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कोरोना की वजह से लगे देशव्यापी लॉकडाउन में कई क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिए लाइव चैट कर एक-दूसरे से मस्ती-मजाक कर रहे थे। ऐसे ही एक लाइव वीडियो में रोहित शर्मा और युवराज सिंह चैट कर रहे थे और तभी कुलदीप और चहल की बात होने लगी, उसीपर बातों बातों में युवराज ने चहल के लिए एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
युवराज सिंह के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने FIR दर्ज कराई है। - फोटो : ट्विटर
हालांकि उस समय इसपर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन कुछ समय बाद वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने युवराज की इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं देखते-देखते 'युवराज सिंह माफी मांगो' ट्रेंड करने लगा। मामला इतना आगे बढ़ गया कि इसे लेकर हरियाणा में  युवराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई और मामला दर्ज कराया गया।

अब जब युवराज ने सार्वजनिक तौर पर सभी से माफी मांग ली है तो उम्मीद है कि वे कानूनी विवाद से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें