फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिखर धवन को तकनीक नहीं, मानसिकता की समस्या'

Thu, 07 Mar 2019 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jason Behrendorff vs Shikhar Dhawan
पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि शिखर धवन की लंबे समय से चल रही खराब फॉर्म तकनीक नहीं बल्कि उनकी मानसिकता की वजह से है। धवन ने एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाए थे लेकिन इसके बाद 15 पारियों में उन्होंने 376 रन बनाए और उनका औसत 26.85 रहा। इस बीच वह केवल दो अर्धशतक जमा पाए। 

 
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में पहले वनडे में तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने उन्हें आउट किया जबकि नागपुर में दूसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें गच्चा दिया। प्रथम श्रेणी मैचों में धवन के साथ पारी की शुरुआत कर चुके आकाश चोपड़ा तथा दिल्ली की टीम में धवन के कप्तान और कोच रहे विजय दहिया दोनों ने स्वीकार किया कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बुरे दौर से गुजर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
शिखर धवन
पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि 'मानसिकता एक मसला है क्योंकि धवन हमेशा रन बनाने के तरीके ढूंढ लेता है।' वहीं, चोपड़ा ने कहा, 'इसका खंडन नहीं किया जा सकता कि धवन बुरे दौर से गुजर रहा है लेकिन अब केवल तीन अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं और मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव होगा।'
 

4 of 7
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
उन्होंने कहा, 'उसका बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट (विश्व कप, चैंपियन्स ट्राफी, एशिया कप) में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह किसी भी समय फार्म में वापसी कर सकता है। दहिया का मानना है कि धवन का मसला मानसिकता से जुड़ा है और वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
shikhar dhawan
उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां तकनीक बड़ा मसला है क्योंकि उसने जितने भी चौके लगाये वह विकेट के सामने से लगाये। भले ही वे आफ साइड में नहीं थे लेकिन वे विकेट के पीछे के शॉट नहीं थे।' दहिया ने कहा, 'वह तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहा है। मैक्सवेल के खिलाफ ऐसा ही हुआ। उसने सोचा कि मैक्सवेल कामचलाऊ स्पिनर है तो वह तेजी से रन बना सकता है और इसलिए उसने पुल शॉट खेला।'
 
विज्ञापन

6 of 7
शिखर धवन
दासगुप्ता ने कहा, 'नागपुर में वह क्रीज पर पांव जमा चुका था और आसानी से उस गेंद को लांग आफ या लांग आन पर खेल सकता था। ऐसा तब होता है जबकि आप थोड़ा भ्रम की स्थिति में होते हो। शिखर अगर पहले दो ओवरों में ही अपना अगला पांव काफी आगे निकालकर कवर ड्राइव खेल रहा है तो आप समझ सकते हो कि वह अच्छी लय में है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिखर धवन
प्रतिस्पर्धा का दबाव किसी मानसिकता को प्रभावित कर सकता है और केएल राहुल ने अपनी फार्म हासिल कर ली है और दहिया का मानना है कि यह बात धवन के दिगाम में हो सकती है। दहिया ने कहा, 'जब कोई आपकी जगह लेने के लिये तैयार हो तो आप दबाव महसूस करते हो। ऐसी परिस्थितियों में आपका दिमाग कैसे काम करता है यह महत्वपूर्ण होता है।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें