फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... जब माही ने अपने ही शहर में 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना

Wed, 06 Mar 2019 10:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
यह सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और यही वजह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गए पवेलियन का उदघाटन करने से विनम्रता से इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ms dhoni
वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावसकर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब 'महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन' होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
ms dhoni
जेएससीए के सचिव देबााशीष चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा, 'पिछले साल एजीएम में नॉर्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था।' धोनी हालांकि इसका उद्घाटन करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ms dhoni
चक्रवर्ती ने कहा, 'हमने धोनी से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा,'दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना।' वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें