फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने बांधे विराट की तारीफों के पुल, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Fri, 10 Aug 2018 06:30 AM IST
भाषा, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, उनकी बल्लेबाजी तकनीक दुनिया के मौजूदा क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ है।
 
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव वॉ
इस दौरान वॉ ने कोहली की तुलना वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों से तुलना करते हुए कहा कि, विराट ने महान बल्लेबाज बनने के सभी गुण दिखाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
क्रिकेट.काम.एयू ने वॉ के हवाले से कहा, 'कोहली के पास कहीं भी अच्छा प्रदर्शन करने वाला खेल है, मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट में उसकी तकनीक सर्वश्रेष्ठ है।'

4 of 6
विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'उसकी और एबी डीविलियर्स की तकनीक सर्वश्रेष्ठ है और एबी डीविलियर्स टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे इसलिए कोहली सबसे आगे हैं और उन्हें बड़े मौके पसंद है, जैसे ब्रायन लारा, तेंदुलकर, रिचर्ड्स और जावेदाद मियांदद जैसे सभी महान बल्लेबाजों को होते थे। वे बड़े मौके चाहते हैं और इससे उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट उभरकर आता है।' 
विज्ञापन

5 of 6
Virat kohli 100
कोहली ने 67 टेस्ट मैचों में 54.28 की औसत से 5754 रन बनाए हैं। वहीं, 211 वन-डे में उन्होंने 58.2 की औसत से 9779 रन अपने नाम किए हैं, जबकि 62 टी-20 में उन्होंने 48.8 की औसत से 2102 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
मालूम हो कि हाल में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 149 और 51 रनों की पारी खेली थी। वह आईसीसी की टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़कर शीर्ष पर आ गए हैं। इसके साथ ही वह सचिन के बाद यह स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने साल 2011 में आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें