फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्विंग के सुल्तान' वसीम अकरम कैसे हुए पाकिस्तान टीम में सिलेक्ट? किस्सा है बेहद रोचक

Sat, 11 Nov 2017 03:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
वसीम अकरम - फोटो : Dawn
क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार और पाकिस्तान टीम के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान इमरान खान ने पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के सिलेक्शन की रोचक कहानी सुनाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Imran Khan
इमरान ने उस दिन की याद ताजा की जब पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अभ्यास कराने के लिए नेट्स पर क्रिकेट क्लबों से सिलेक्टेड गेंदबाजों को आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की तैयारियां कर रही थी। तब वसीम अकरम ने शानदार गेंदबाजी की थी। वो सभी गेंदबाजों से बेहतर गेंदबाजी कर रहे थे। यही पर इमरान को लगा कि यह भविष्य का स्टार बनेगा।
विज्ञापन

3 of 6
इमरान खान
इमरान ने कहा, 'उस विशेष सत्र के दौरान हमने देखा कि जो गेंदबाज सिलेक्ट हुए थे, उनसे बेहतर गेंदबाजी अकरम कर रहे थे। इसलिए इस दौरान हमने  इनसे से इनका नाम तक नहीं पूछा, लेकिन वो गेंदबाज वसीम अकरम था।'

4 of 6
वसीम अकरम
बता दें कि 51वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट और 356 वन-डे मैच खेले हैं। 104 टेस्ट के 181 पारियों में अकरम ने 9779 रन देकर 414 विकेट लिए हैं। जबकि 356 वन-डे में उन्होंने 502 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इमरान खान - फोटो : ANI
वहीं, इमरान ने क्रिकेट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर ट्वीट किए हैं, जिसमें कहा कि टी-20 एशिया कप से पाकिस्तान टीम के बाहर निकलने पर पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को काफी गुस्सा फूटा। इससे पता चलता है कि हमारे देश में बहुत प्रतिभा है और किसी को हार सहन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
d
इमरान का कहना है कि यदि पीसीबी मेरिट के आधार पर चयन करने वाला संस्थान बन जाए तो प्रतिभा को केवल पॉलिश किया जा सकता है। लेकिन हम इस पीएम से पीसीबी प्रमुख का चयन करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान टीम के साथ भी यही है। टीम का संयोजन सही हो तो सफलता के लिए पर्याप्त प्रतिभा है। मालूम हो कि पाकिस्तान टीम की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए, एशिया कप से पाकिस्तान के बाहर निकलने के बाद पिछले साल इमरान ने एक बम गिरा दिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें