पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने स्टेडियम में दर्शकों की तादाद बढ़ाने के लिए विराट कोहली के टेस्ट मैचों के लिए पांच सेंटर रखने के विचार का समर्थन किया। कुंबले ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका रहा। इन्हें कुछ केंद्रों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है। हम सभी जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नई में होते थे। सत्र की शुरुआत के समय में दिल्ली और बंगलूरु में टेस्ट मैच होते थे। मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे।’