वेस्टइंडीज ने रविवार को पहले वन-डे में भारत को आठ से करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और भारत के पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने दो विकेट खोकर 13 गेंदें शेष रहते ही 291 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस करारी के कौन से पांच खिलाड़ी रहे 'मुजरिम'?