फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रेस कांफ्रेंस में विराट से पूछे जाएंगे ये पांच सवाल, क्या कप्तान दे पाएंगे जवाब?

Mon, 29 Jul 2019 05:20 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले आज शाम छह बजे मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो जाने के बाद टीम इंडिया को लेकर कई सवाल फैंस के दिमाग घूम रहे हैं। जाहिर है विराट से बातचीत के दौरान पत्रकार उन सभी सवालों का जवाब विराट से लेना चाहेंगे। इसमें कई ऐसे सवाल हैं, जिनका सामना करना कप्तान कोहली के लिए आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं पांच ऐसे सवाल जो कोहली से आज शाम प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जा सकते हैं। जिनका जवाब देना विराट के लिए आसान नहीं होगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कैसे तैयार हो गए?

वर्ल्ड कप के दौरान ही 23 जून को खबर आई कि वेस्टइंडीज दौरे पर सफेद गेंद के मैच में विराट कोहली कोहली टीम की कमान नहीं संभालेंगे। उन्हें आराम दिया जाएगा। इसके टीम सेमीफाइनल में हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। टीम चयन और बल्लेबाजों के ऑर्डर को लेकर विराट की जमकर आलोचना हुई। विराट कोहली यदि वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 और वनडे टीम से नहीं जुड़ते, तो टीम की कमान रोहित शर्मा को मिलती। रोहित पहले भी विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में अगर रोहित बतौर कप्तान यह सीरीज जीत जाते तो विराट से कप्तानी छीनने की बात करने वालों को भी बल मिलता।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित से टकराव वाली खबर में कितनी सच्चाई है?

विराट और रोहित दोनों ने ही मीडिया में चल रही आपसी विवाद की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। दोनों की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में विराट से रोहित को लेकर सवाल पूछा जाना लाजमी है। सीओए ने कहा था कि दोनों के बीच टकराव की कोई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरीके की खबरें दोनों को लेकर आईं हैं, उससे ये शक पैदा होने लगा है कि क्या वाकई दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री

कोच की नियुक्ति में आपकी राय नहीं मानी जाएगी?

क्रिकेट टीम के लिए नए कोच को चुनने की जिम्मेदारी बोर्ड ने कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की समिति को दी गई है। सीओए स्पष्ट कर चुकी है कि विराट कोहली का नए कोच की नियुक्ति में कोई रोल नहीं रहेगा। पिछली बार जब रवि शास्त्री को कोच बनाया गया था, तब कप्तान विराट की पसंद रहे शास्त्री पर मुहर लगी थी।

विज्ञापन

5 of 6
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

नंबर चार के लिए बल्लेबाजों की तलाश कब खत्म होगी?

टीम इंडिया के लिए सीमित ओवर के क्रिकेट में नंबर चार वो समस्या बन गई है, जिसका तोड़ भारतीय टीम मैनेजमेंट अब तक नहीं निकाल पाया है। विश्व कप में नंबर चार ने जमकर टीम इंडिया की नाक कटाई थी। विराट से ये सवाल पूछा जाएगा कि आखिर कब तक और कितने खिलाड़ियों को इस पोजिशन पर आजमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

आपने कहने पर धोनी ने संन्यास का फैसला बदला?

वर्ल्ड कप हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की खबरों ने खूब हो-हल्ला मचाया। फिर इस शोर शराबे के बीच खबर आई कि विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को तुरंत संन्यास लेने से रोका है। कहा गया कि विराट को लगता है कि धोनी फिट हैं और वो अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें