भारत और पाकिस्तान की टीम में कई ऐसी खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकती हैं। हालांकि, एक टीम के रूप में भारत का प्रदर्शन पाकिस्तान से बेहतर रहा है।
महिला टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है। इस मुकाबले की तैयारी पूरी हो चुकी है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज करना चाहेंगी। भारत ने हाल ही में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। अब सीनियर टीम भी टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से टूर्नामेंट में शामिल हुई है। भारत की टीम पाकिस्तान की तुलना में काफी मजबूत है, लेकिन टी20 में एक या दो खिलाड़ी मिलकर मैच का नतीजा बदल सकते हैं। ऐसे में भारत को पाकिस्तान की अनुभवी खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। यहां हम दोनों टीमों की उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकती हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
2 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज मंधाना का पहले मैच में खेलना तय नहीं है, लेकिन फिट होने पर वह मैच जरूर खेलेंगी। क्योंकि मंधाना अपने दम पर भारत को कई मैच जिता चुकी हैं। बाएं हाथ की यह खिलाड़ी शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करती है और टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। इस मैच में भी वह पाकिस्तान की हार की वजह बन सकती हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
3 of 6
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम की सबसे बेहतरीन टी20 खिलाड़ी हैं। वह अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को जीत दिला चुकी हैं। ऐसे में उनके लिए पाकिस्तान को पस्त करना बहुत मुश्किल नहीं होगा। हरमनप्रीत कौर बड़े छक्के लगाने की क्षमता रखती हैं और वह काफी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।
शेफाली वर्मा
4 of 6
शेफाली वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 टीम को टी20 विश्व कप जिताने में शेफाली वर्मा का योगदान काफी ज्यादा था। उन्होंने अपनी कप्तानी के साथ गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में 200 के करीब स्ट्राइक रेट से रन बनाए और हर मैच में भारत को तूफानी शुरुआत दी। इसी वजह से भारत अधिकतर मैचों में बड़े स्कोर बनाने में सफल रहा। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी कमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
निदा डार
5 of 6
निदा डार ने पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की स्टार ऑलराइंडर निदा डार गेंद के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह अपनी फिरकी से टीम इंडिया के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती हैं। वहीं, बल्ले के साथ भी मैच पलटने में माहिर हैं। भारत को इस मैच में निदा डार से ही सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी।
ऋचा घोष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करती हुईं
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें अपनी काबीलियत दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि, वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुकी हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। घोष अंत के ओवरों में कुछ गेंदों में ही मैच पलट सकती हैं।