इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड ने टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। कॉलिंगवुड टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नेटवेस्ट रविवार को टी20 ब्लास्ट में डरहम की तरफ से वोर्सेस्टरशायर के खिलाफ शतक ठोंका। कॉलिंगवुड के टी20 करियर का भी ये पहला शतक है। पॉल कॉलिंग वुड ने 41 साल 65 दिन में शतक जमा। आईए टी-20 में शतक बनाने वाले ऐसे पांच बल्लेबाजों पर नजर डालें।
विज्ञापन
ये हैं टी-20 में शतक जड़ने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
2 of 5
ग्रीम हिक
ग्रीम हिक
कालिंगवुड से पहले टी-20 में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही ग्रीम हिक के नाम दर्ज था। हिक ने साल 2007 में वारसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए नॉर्थहैम्पटन शायर के खिलाफ जड़ा था। उस वक्त उनकी उम्र 41 साल 37 दिन थी। मैच में हिक ने 49 गेंद में 110 रन की पारी खेली थी। थी।
विज्ञापन
ये हैं टी-20 में शतक जड़ने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
3 of 5
महेला जयवर्धने
- फोटो : getty
महेला जयवर्धने
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 39 साल 208 दिन की उम्र में टी-20 शतक जड़ा था। वह सबसे अधिक उम्र में टी-20 शतक जड़ने वाले एशियाई खिलाड़ी हैं। जयवर्धने ने साल 2016 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ओर से खेलते हुए ओटैंगो के खिलाफ 56 गेंद में 116 रन की पारी खेली थी।
ये हैं टी-20 में शतक जड़ने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
4 of 5
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : ESPN
एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में आईपीएल में अपना जलवा दिखाया था। धर्मशाला में खेले गए मैच में गिलक्रिस्ट ने 55 गेंद में 106 रन बनाए थे। उस वक्त गिलक्रिस्ट की उम्र 39 साल 184 दिन थी। वह टी-20 में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।
ये हैं टी-20 में शतक जड़ने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
5 of 5
सनथ जयसूर्या
- फोटो : getty
सनथ जयासूर्या
ब्लैक फैंटम के नाम से विख्यात श्रीलंका के धमाकेदार बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या ने आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरा था। जयासूर्या ने साल 2008 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ मुंबई में 48 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए थे। जिस दिन सनथ ने ये पारी खेली थी उनकी उम्र 38 साल 319 दिन