बॉल टेंपरिंग का जिन्न सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम के तत्कालिक कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर को 1-1 साल और केमरन बेनक्राफ्ट को 9 महीने बैन की सजा दी थी। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को आईपीएल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब तीनों के लिए एक और बुरी खबर आई है।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए केंद्रीय अनुबंध में निलंबित पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर के अलावा केमरन बेनक्रॉफ्ट को शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर 2018.19 सत्र के लिए 20 खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं। इनमें पांच नए खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : file
स्मिथ, वॉर्नर सरीखे दिग्गजों के अलावा तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, स्पिनर एडम जांपा , हरफनमौला हिल्टन कार्टराइट और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी अनुबंध में जगह नहीं मिली। अनुबंध पाने में सफल रहने वालों में 5 नए चेहरे हैं, जिनमें तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, एंड्रयू टाय के अलावा हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर एलेक्स कारे अहम हैं।
4 of 5
स्टीव स्मिथ पर लगे एक साल के बैन के बाद नए टेस्ट कप्तान नियुक्त किए गए टिम पेन और सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श की भी कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में वापसी हुई है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से बेनकाफ्ट को छेड़छाड़ करते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने सारे आरोपों को कबूला था।