टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम काफी मजबूत है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं।
ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज जीत दर्ज करने पर होगी। पहले टेस्ट मैच में ही विराट कोहली के निशाने पर सौरव गांगुली का ये रिकॉर्ड होगा। अगर विराट 147 रन बना लेते हैं तो वह सौरव गांगुली (7212) को पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम 7066 रन दर्ज हैं। इस कड़ी में आइए एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच शीर्ष भारतीय बल्लेबाज परः