फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत के पांच महान टेस्ट बल्लेबाज, जिनके खाते में हैं सर्वाधिक रन

Wed, 13 Nov 2019 09:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सचिन, लक्ष्मण और द्रविंड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम काफी मजबूत है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज जीत दर्ज करने पर होगी। पहले टेस्ट मैच में ही विराट कोहली  के निशाने पर सौरव गांगुली का ये रिकॉर्ड होगा। अगर विराट 147 रन बना लेते हैं तो वह सौरव गांगुली (7212) को पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम 7066 रन दर्ज हैं। इस कड़ी में आइए एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच शीर्ष भारतीय बल्लेबाज परः
विज्ञापन

2 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने 200 मैचों के 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह  नंबर-1 पायदान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के द वॉल कहे जाने वाले पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन के साथ नंबर-2 पर काबिज हैं। इसके लिए उन्होंने 164 पारियों का सहारा लिया है। 

4 of 6
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media
सुनील गावस्कर
वहीं, इस लिस्ट में सुनील गावस्कर 10122 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गवास्कर ने यह कमाल 125 मैचों के 214 पारियों में किया है।
विज्ञापन

5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण
टीम इंडिया के 'वेरी वेरी स्पेशल' माने जाने वाले बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 134 मैचों के 214 पारियों में बनाए हैं। इस मामले में वह 8781 रन साथ चौथे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
वीरेंद्र सहवाग 
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 8586 रन के साथ पांचवे नंबर पर हैं। इसके लिए उन्होंने 104 मैचों में 180 पारियों का सहारा लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें