फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे वजनी खिलाड़ी, जिन्होंने मैदान पर मचाया है अपने खेल से धमाल

Mon, 06 Jul 2020 12:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dwayne rock and rahkeem cornwall
दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हुई थी। अब धीरे-धीरे खिलाड़ी मैदान पर उतरने लगे हैं, इन क्रिकेटर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या फिटनेस की होगी। घर पर प्रैक्टिस से दूर खिलाड़ी वर्कआउट तो जरूर कर रहे थे, लेकिन सिर्फ वर्जिश ही आपको एक क्रिकेटर नहीं बनाती। लगभग हर खिलाड़ी को अब टीम में शामिल होने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ेगा। भले ही आज के खिलाड़ी सिक्स पैक एब्स और बाइसेप्स को लेकर फैंस के बीच लोकप्रिय होते हो, लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं जो अपने पहाड़नुमा शरीर और भारी-भरकम वजन की वजह से काफी लोकप्रिय हुए।
विज्ञापन

2 of 6
ड्वेन लीवेरॉक
ड्वेन लीवेरॉक
साल 2007 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का लाजवाब कैच लेने वाले बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लीवेरॉक दुनिया के सबसे वजनदार क्रिकटेर्स की श्रेणी में आते हैं। इस खिलाड़ी का वजन करीब 136 किलोग्राम बताया जाता है। इतने वजन के साथ मैदान पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को चुनौती देना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 6
जेसी राइडर
जेसी राइडर
इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर जेसी राइडर का नाम भी शामिल है। साल 2008 में इस बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज का वजन 100 किलोग्राम से भी ज्यादा था। करीब 10 किलोग्राम वजन घटाने के बाद इस खिलाड़ी ने वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

4 of 6
वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग
वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग
ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब 50 टेस्ट मैच (1902 –1921) मैच खेलने वाले पूर्व ऑलराउंडर वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग भी वजन के मामले में किसी से पीछे नहीं रहे हैं। इनका वजन करीब 133 किलोग्राम था और इनकी तगड़ी फीजिक के लिए साथी क्रिकेटर इन्हें 'बिग शिप' कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन

5 of 6
रहकीम कॉर्नवॉल
रहकीम कॉर्नवॉल
6.5 फीट लंबे कद के इस खिलाड़ी का वजन 140 किलोग्राम से ज्यादा है। एन्टिगा में जन्मा यह शानदार ऑलराउंडर लाजवाब स्पिन के साथ बल्लेबाजी में भी खास काम करने में काफी माहिर है। बल्ले से किया गया इनका प्रहार लेदर की गेंद का धागा तक खोलकर रख देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शहजाद
मोहम्मद शहजाद
अफगानिस्तान में एमएस धोनी के नाम से प्रसिद्ध यह ओपनर बल्लेबाज कई लाजवाब पारियां खेलकर खेल जगत में सुर्खियां बन चुका है। शहजाद एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने में काफी माहिर हैं। इस बल्लेबाज का वजन 90 किलो से ज्यादा है, इसके बावजूद क्रीज पर इनकी भागदौड़ और ताबड़तोड़ छक्के लाजवाब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें