फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने तोड़ी ऑटो इंडस्ट्री की कमर, देश की इन 4 बड़ी कंपनियों हुआ भारी नुकसान

Mon, 06 Jul 2020 12:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
कोरोना वायरस ने ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है। दरअसल महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से लॉकडाउन किया गया, जिससे सभी निर्माता कंपनियों को लंबे समय के लिए अपने प्रोडक्शन प्लांट को बंद करना पड़ा था। ऑटो इंडस्ट्री को हुए नुकसान का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो से लेकर रॉयल एनफील्ड तक की बिक्री में भारी गिरावट आई है। आज हम आपको टू-व्हीलर बनाने वाली चार बड़ी कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कोरोना काल में भारी नुकसान हुआ है। डालते हैं एक नजर,
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : Hero MotoCorp

हीरो मोटोकॉर्प: 26.8 फीसदी घटी बिक्री

दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने जून महीने में 4,50,744 यूनिट्स को डीलरशिप्स पर भेजा। मई 2020 के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 400 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। लेकिन अगर जून 2019 से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की बिक्री में 26.8 फीसदी की भारी गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2019 में 1,12,682 यूनिट्स की बिक्री की थी। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से कंपनी के प्लांट अप्रैल और मई (ज्यादा तर समय) में बंद रहे। कंपनी ने अप्रैल-जून 2020 के दौरान 5,63,426 मोटर साइकिल्स और स्कूटर्स की बिक्री की।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : TVS

टीवीएस मोटर कंपनी: 36 फीसदी घटी बिक्री

भारतीय बाजार में TVS (TVS Motor Company) की जून 2020 में 36 फीसदी बिक्री घटी है। कंपनी ने जून 2020 में भारत में 1,44,817 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 2,26,279  यूनिट्स की बिक्री की थी।

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Bajaj Auto

बजाज ऑटो: 26 फीसदी घटी बिक्री

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जून 2020 में 26 फीसदी बिक्री घटी है। कंपनी ने जून 2020 में 1,46,695 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 1,99,340 यूनिट्स की बिक्री की थी। एक्सपोर्ट में कंपनी को 29 फीसदी गिरावट का सामना करना पड़ा है। जून 2020 में कंपनी ने 1,08,427 यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 1,51,951 यूनिट्स का निर्यात किया था।

कंपनी ने अप्रैल-जून 2020 के दौरान भारतीय बाजार में  1,85,981 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल-जून 2019 में कंपनी ने  6,10,936 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी को इस दौरान 70 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : royal enfield

रॉयल एनफील्ड : 34 फीसदी घटी बिक्री

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की जून 2020 में 34 फीसदी बिक्री घटी है। कंपनी ने जून 2020 में भारत में 36,510 यूनिट्स बेचे हैं। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 55,082 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, एक्सपोर्ट में भी कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। जून 2020 में 52 फीसदी की भारी गिरावट दर से कंपनी ने 1,555 यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने 3,257 यूनिट्स का निर्यात किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें