फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिलाई विशाल जीत

Fri, 28 Jun 2019 06:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय रथ तेजी से सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार को भी मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टीम ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराकर दो और अंक हासिल कर लिए।

टीम का मध्यक्रम एक बार फिर से जहां कमजोर साबित हुआ वहीं गेंदबाजों ने फिर से जोरदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में आईए जानते हैं टीम इंडिया के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली
टीम के मुखिया विराट कोहली ने एक बार फिर से साबित किया कि क्यों वो नंबर एक खिलाड़ी हैं। विराट ने मुश्किल में फंसी टीम को उबारते हुए टूर्नामेंट का अपना लगातार चौथा अर्द शतक पूरा किया। विराट ने मुश्किल विकेट पर संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 8 चौके की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
मोहम्मद शमी
अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर कीर्तिमान स्थापित करने वाले शमी को एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में मौका मिला और शमी ने फैसले को सही साबित किया।

शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 16 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान शमी ने गेल, होप, हेटमायर और आखिरी बल्लेबाज के रूप में ओशाने थॉमस का शिकार किया। शमी वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए दो मुकाबलों में 8 विकेट निकाल चुके हैं।

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
एमएस धोनी
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपनी धीमी पारी के लिए आलोचनाओं का सामना करने वाले धोनी ने इस मैच में अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की नाबाद पारी खेली और विराट-हार्दिक के साथ एक मजबूत साझेदारी भी की।
विज्ञापन

5 of 6
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह
टीम के स्टार गेंदबाज और योर्कर किंग बुमराह फिर से टीम के काम आए और अपनी तूफानी गेंदों से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब छकाया। बुमराह ने जबरदस्त और किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 1 मेडेन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह ने 1.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव - फोटो : social Media
हार्दिक पांड्या
टीम के तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने फिर से बल्ले और गेंद से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक ने तेजी से रन बटोरते हुए मात्र 38 गेंदों में 5 चौके की मदद से 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने धोनी के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी की। 

गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हुए सुनील अम्ब्रिस को 31 रन पर पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें