सुनील गावस्कर
- फोटो : getty
सुनिल गावस्कर (1971-1987)
सुनील गावस्कर क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खेल में आत्म विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प की भावना को प्रेरित किया। अपने जमाने के धाकड़ खिलाड़ी थे। लोग इनके दीवाने थे। गावस्कर पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10, 000 हजार रन बनाए। 1987 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिए। उनके नाम टेस्ट में 34 शतक भी शामिल है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 टेस्ट और 108 वन-डे खेले हैं।