फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की एकतरफा जीत, ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

Wed, 08 Jan 2020 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं भारत की इस एकतरफा जीत के पांच हीरो कौन रहे?

विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल - फोटो : file photo
केएल राहुलः

केएल राहुल और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में छह चौके की मदद से 45 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए राहुल और धवन के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : file photo
श्रेयस अय्यरः

केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। कप्तान विराट के साथ मिलकर उन्होंने तीरे विकेट के लिए 51 रन की अर्धशकीय साझेदारी की। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट कोहलीः

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 17 गेंदों में दौ छक्के और एक चके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। 
विज्ञापन

5 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
नवदीप सैनीः

युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके लिए उन्होंने मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : file photo
शार्दुल ठाकुरः

इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज का बोलबाला रहा। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें