team india
कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया के लिए साल 2018 काफी बेहतर रहा। अगर वन-डे की बात करें तो 'विराट सेना' ने इस बरस कुल 20 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें टीम इंडिया को 14 मुकाबलों में जीत मिली।
वहीं, दूसरी तरफ यदि टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भले ही नंबर एक पायदान पर हो, लेकिन विदेशी सरजमीं पर भारत का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने साल 2018 में कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है।