फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

Thu, 06 Apr 2017 12:19 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल -10 सभी टीमों के कप्तान - फोटो : Social Media
2007 में आगाज होने के बाद देखते देखते आईपीएल ने 10 साल लंबा सफर पूरा कर लिया। एक दशक लंबे  इतिहास में आईपीएल ने दुनिया भर की क्रिकेट को बदलकर दिया। आज स्थिति यह है कि दुनिया का हर खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर फटाफट क्रिकेट के अनोखे रोमांच का साक्षी बनना चाहता है। आईपीएल ने क्रिकेट का हर रोमांच देखा है बावजूद इसके फटाफट क्रिकेट के मेले में इस सीजन भी बहुत सी ऐसी बातें देखने को मिलेंगी जो इससे पहले कभी नहीं हुई थी। आईए IPL-10 के ऐसे ही कुछ रोमांचक पहलुओं से रू-ब-रू होते हैं। 

 
विज्ञापन

IPL 10: आज होगा आगाज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

2 of 6
एमएस धोनी
पहली बार बतौर खिलाड़ी खेलेंगे एमएस धोनी 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के इतिहास में पहली बार किसी अन्य खिलाड़ी के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगे। पिछले 9 सीजन में 8 बार चेन्नई सुपर किंग्स और एक बार पुणे सुपर जाइंट्स की कमान संभालने वाले कैप्टन कूल धोनी को पुणे ने धोनी को कप्तानी से हटा दिया। धोनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई है। धोनी ने अबतक आईपीएल में 143 मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में उन्होंने बतौर कप्तान शिरकत की है। लेकिन आईपीएल-10 में यह इतिहास बदल जाएगा और दर्शक पहली बार आईपीएल में कैप्टन कूल की जगह एमएस धोनी को खेलता देखेंगे।  

 
विज्ञापन

IPL 10: आज होगा आगाज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

3 of 6
राशिद खान और मोहम्मद नबी - फोटो : Twitter
पहली बार खेलेंगे अफगानी खिलाड़ी 
आईपीएल के दसवें सीजन में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम का जिस तेजी के साथ क्रिकेट की दुनिया में बढ़ा है उसकी झलक आईपीएल-10 में दिखाई देगी। दो अफगानी खिलाड़ी इस बार आईपीएल में शिरकत करेंगे। 19 वर्षीय स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी को हैदराबाद सनराइजर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। 

 

IPL 10: आज होगा आगाज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

4 of 6
ग्लैन मैक्सवेल
मैक्सवेल पहली बार करेंगे कप्तानी 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल के बल्ले का जादू तो पिछले कई सीजन से आईपीएल में दर्शकों को दिख रहा है। लेकिन इस सीजन मैक्सवेल एक नए रंग में दिखाई देंगे। उन्हें इस बार किग्स इलेवन पंजाब की कमान सौंपी गई है। पिछले सीजन में मुरली विजय ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन इस बार प्रिटी जिंटा की टीम ने नया दांव खेला है। 

 
विज्ञापन

IPL 10: आज होगा आगाज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

5 of 6
हैलमेट कैम
पहली बार होगा हैलमेट कैम का उपयोग 

दर्शकों के लिए मैचों के सीधे प्रसारण को रोचक बनाने के लिए ब्रॉडकास्टर्स नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा नया प्रयोग इसबार आईपीएल में दिखाई देगा। खिलाड़ी किस तरह रियल टाइम में  तेजी से आती गेंदों का सामना करते हैं इसका अनुभव दर्शकों को हैलमेट कैम यानी हैलमेट में लगे कैमरे से होगा। यह प्रयोग बिग बैश लीग में हो चुका है और बेहद सफल रहा। इसलिए प्रसारणकर्ता इस बार आईपीएल में भी इस प्रयोग के साथ नया रोमांच लाना चाहते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 10: आज होगा आगाज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होंगे ये कारनामे

6 of 6
चिराग सूरी
पहली बार खेलेगा यूएई का खिलाड़ी

संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाड़ी चिराग सूरी आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे। उन्हें सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायन्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। चिराग को यूएई में आईपीएल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। यूएई की अंडर-19 टीम के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय चिराग सूरी ने अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। लेकिन दर्शक उनके बल्ले का जादू देखने को बेताब हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें