फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया गया है। साक्षी धोनी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत एफआईआर दायर की गई है।
विज्ञापन

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ो की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

2 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड में साक्षी सह-निदेशक के रूप में शामिल हैं। साक्षी के आलावा सह निदेशकों में अरुण पाण्डेय, शुभावती पाण्डेय और प्रतिमा पाण्डेय अन्य 3 भी कंपनी में सह-निदेशक हैं।
विज्ञापन

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ो की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

3 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
एक अखबार में छपी खबर के अनुसार डेनिस अरोड़ा ने साक्षी सहित अन्य 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। खबर के अनुसार स्पोर्ट्स फिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में निरवाणा कंट्री निवासी डेनिस अरोड़ा भी सह-निर्देशक हैं, जिनके पति के पास कंपनी में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ो की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

4 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
खबरों के अनुसार रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड के सह-निर्देशको ने विकास अरोड़ा के शेयर खरीदने का फैसला किया था। लेकिन डेनिस ने यह आरोप लगाया है कि सौदा करीब 11 करोड़ रुपए में तय हुआ था जबकि रीति ने 2.25 करोड़ रुपए ही चुकाए। पूरे पैसे देने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। डेनिस का कहना है कि उन्हें अब भी बकाया रकम नहीं मिली है।
विज्ञापन

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ो की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

5 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
अरुण पाण्डेय ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए दावा किया है। उन्होंने कहा कि विकास अरोड़ा ने जितने शेयर दिए थे, कंपनी ने उससे ज्यादा शेयर के पैसो का भुगतान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि साक्षी ने कंपनी एक वर्ष पहले ही छोड़ दी थी, तो उन पर कोई केस नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में धोनी की पत्नी, करोड़ो की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

6 of 6
साक्षी धोनी - फोटो : facebook
डेनिस अरोड़ा ने साक्षी सहित अन्य 3 के खिलाफ गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। हालांकि इस पूरे मामले पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें