फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म इस दिन होगी रिलीज, थिएटर्स में ऐसे मचेगी धूम

Mon, 06 Nov 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव (वर्ल्ड कप 1983) - फोटो : twitter
1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन पर बन रही फिल्म '83' 5 अप्रैल 2019 को भारत के थिएटर्स में रिलीज होगी। कबीर खान और विबरी मीडिया के सहयोग से रिलायंस एंटरटेनमेंट व फैंटम फिल्म्स ने रविवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer singh
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह अदा करते दिखेंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे नए कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को मात दी। इसमें सिर्फ क्रिकेट टीम की नहीं बल्कि दुनिया के सामने युवा देश की बात भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : TWITTER
खान ने कहा, 'युवा स्कूल जाने वाले लड़का होने के नाते जब मैंने भारत को 1983 वर्ल्ड कप जीतते देखा। मुझे कुछ पता नहीं था कि इस दिन से भारतीय क्रिकेट हमेशा के लिए बदल जाएगा। एक फिल्ममेकर के रूप में मेरी यात्रा इस जीत को दिखाने के लिए बेहद उत्साहजनक है।' उन्होंने साथ ही कहा, 'कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग की है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस रोल के लिए उनके अलावा कोई और विकल्प नजर नहीं आया।' 

4 of 5
कपिल देव - फोटो : ESPN
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा, 'भारतीय होने के नाते 1983 वर्ल्ड कप जीतना हमारे लिए सबसे गौरवमयी पल रहा। रिलायंस एंटरटेनमेंट का लक्ष्य उन यादगार लम्हों को मौजूदा व भविष्य की पीढ़ी के लोगों को दिखाने का है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1983 वर्ल्ड कप
फैंटम फिल्म्स की मधु मंतेना और विबरी मीडिया के विष्णु वर्धन के मुताबिक, 'यह कहानी बताने योग्य है और देश के लोग भी इसे जानना चाहते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें